Bihar

चिराग पासवान का बड़ा ऐलान, हाजीपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की दावेदारी ठोकी

लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की आज 5 जुलाई को 77 वी जयंती मनाई जा रही है. चिराग पासवान ने आज अपने पिता रामविलास पासवान के सपनों को साकार करने के लिए हाजीपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की दावेदारी ठोक दी है. चिराग पासवान ने हाजीपुर सीट को लेकर के साफ तौर पर कहा कि इसमें शंखनाद करने की कोई बात नहीं है.

ठनेगी चाचा-भतीजे मेंः

बता दें कि रामविलास पासवान के भाई और चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस पटना में राम विलास पासवान की जयंती मना रहे हैं. लेकिन, चिराग पासवान हाजीपुर रामविलास की जयंती मनाने का निर्णय लिया है. आज समारोह में शामिल होने के लिए अपने आवास से निकलते समय उन्होंने इस बात के संकेत दिये. बता दें कि हाजीपुर सीट से फिलहाल रामविलास के भाई पशुपति पारस सांसद हैं. ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि क्या हाजीपुर सीट पर चिराग पासवान के साथ-साथ पशुपति भी दावेदारी ठोक देंगे.

मंत्रिमंडल में जगह मिलने की उम्मीदः

चिराग पासवान के आज के बयान से यह कयास लगाया जा रहा है कि चिराग पासवान ने अब मन बना लिया है कि हाजीपुर सीट पड़ी अपनी दावेदारी ठोकेंगे. वहीं से चुनाव लड़ेंगे. चिराग पासवान से जब केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार में मंत्री पद दिये जाने पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने इस बात पर जवाब नहीं दिया. लेकिन, इस बात की उम्मीद जतायी जा रही है कि शायद चिराग पासवान केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिले.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

3 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

21 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago