Bihar

छेड़खानी की तालिबानी सजा! युवक को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवा कर गांव में घुमाया, वीडियो वायरल

बिहार में भागलपुर के खरीक थाना इलाके के मिरजाफरी गांव में एक युवक को लड़की से छेड़खानी के आरोप में खूंटे में बांध कर पीटने और सिर मुंडवा कर पूरा गांव घुमाने का वीडियो वायरल हुआ है। हालांकि, हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करते है। वीडियो में भीड़ एक युवक को एक खूंटे में बांध कर लोग पिटाई कर रही हैं। इसके बाद युवक का आधा सिर मुंडवा कर पूरा गांव में घुमाया।

पिटाई और सिर मुंडवाने का वीडियो वायरल

जानकारी के मुताबिक युवक करीब 6 माह पूर्व गांव की ही एक युवती को लेकर फरार हो गया था। कुछ दिन बाद युवती के साथ गांव लौटा तो ग्रामीण स्तर पर पंचायत हुई। जिसमें दोनों को इस तरह के घटना की पुनरावृत्ति नहीं करने को कहा गया था। लेकिन युवक अपनी हरकत से बाज नहीं आया।

शादीशुदा युवक ने एक बार फिर से महिला को प्रेम जाल में फंसाकर फरार हो गया। जिसके बाद गांव के ही लोगों ने उसे लड़की से छेड़खानी की तालिबानी सजा दी। पहले खूंटे से बांधकर उसकी बुरी तरह पिटाई की । और फिर सिर मुंडवाकर पूरे गांव में घुमाया।

वीडियो की हो रही जांच- पुलिस 

युवक की आदतों से गांववालों में काफी आक्रोश था। युवक की पिटाई और सिर मुंडवाने का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं इस मामले में थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान ने बताया किवो पीड़ित युवक के घर पहुंचे। लेकिन वह घर पर नहीं मिला। वायरल वीडियो के आधार पर घटना की जांच की जा रही है। और आगे की कार्रवाई की जा रही है। जो भी आरोपी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

Patna Metro: पटना मेट्रो ने रचा इतिहास, 5.2 किलोमीटर सुरंग की खुदाई पूरी; रेलवे स्टेशन समेत कई जगह आना-जाना आसान

पटना मेट्रो (Patna Metro) रेल परियोजना के भूमिगत निर्माण कार्य में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि…

2 घंटे ago

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

8 घंटे ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

8 घंटे ago

ह’त्याकांडों को सुलझाने में खाकी फेल; न कातिल का सुराग, न हत्या की वजह… पुलिस के लिए पहेली बने कई ब्लाइंड म’र्डर केस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…

8 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

17 घंटे ago