Bihar

बीपीएससी का वेबसाइट हुआ क्रैश, शिक्षक अभ्यर्थी नहीं भर पा रहे फॉर्म, बढ़ सकती है तारीख

बीपीएससी (BPSC) यानि बिहार लोक सेवा आयोग का का वेबसाइट क्रैश हो गया है. मिली जानकारी के अनुसार बीपीएससी का वेबसाइट क्रैश होने की वजह से शिक्षक बहाली के लिए अभ्यर्थी फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं. बता दें, परीक्षा आवेदन प्रपत्र भरने का पेज क्रैश हुआ है, जिससे कारण पिछले 20 घंटे से कोई फॉर्म नहीं भरा जा सका है.

ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि शिक्षक बहाली को लेकर आवेदन की तिथि बढ़ाई जा सकती है. दरअसल बीपीएससी साइट क्रैश होने के कारण फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाने को लेकर विचार कर सकता है. हालांकि, फिलहाल फॉर्म नहीं भरे जाने से शिक्षक अभ्यर्थी काफी परेशान हो रहे हैं. बता दें, बीपीएससी से बिहार में एक लाख 70 हजार 461 पदों पर शिक्षकों की बहाली होनी है.

शिक्षक भर्ती के लिए 15 जून से 12 जुलाई तक आवेदन भरने की तिथि रखी गई है. शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बीच में बदलाव भी किए गए. इस वैकेंसी के लिए देश भर के उम्मीदवार अप्लाई कर सकेंगे. इसके लिए शिक्षक नियुक्ति की नयी नियमावली में बदलाव किया गया है. यह निर्णय हाल ही में आयोजित हुई मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया था. अब बिहार के स्थायी निवासी होने की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है.

इस वजह से अब देश भर के अभ्यर्थी इस टीचर रिक्रूटमेंट के लिए योग्य होंगे और इसके विरोध में अभ्यर्थियों ने बिहार में बवाल भी किया था. हालांकि इस फैसले से बिहार के उम्मीदवारों के लिए कॉम्पिटिशन बढ़ जाएगा और विरोध के बाद भी सरकार बैकफुट पर नहीं आई. बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, 1.7 लाख शिक्षक पद के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा 24, 25, 26 और 27 अगस्त, 2023 को कराई जाएगी. इसमें सीटीईटी, बीटीइटी,एसटीईटी पास अभ्यर्थियों के अलावा राज्य भर के नियोजित शिक्षकों से भी आवेदन मांगे गए हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

2 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

7 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

7 घंटे ago

बिहार में Sudha की तर्ज पर खुलेंगे ‘तरकारी आउटलेट’, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, समस्तीपुर में प्रखंड स्तर पर होगा सब्जी कलेक्शन सेंटर

समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…

8 घंटे ago