Bihar

बेउर जेल में बवाल! अनंत सिंह के समर्थकों और दूसरे कैदियों के बीच जमकर मारपीट, बजानी पड़ी पगली घंटी

पटना के बेउर जेल में रविवार की सुबह बाहुबली और राजद के पूर्व विधायक अनंत सिंह की मौजूदगी में समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई। किसी बात को लेकर अनंत सिंह के समर्थक आपस में भिड़ गए। हालात को संभालने के लिए भागे-भागे कक्षपाल बीच बचाव करने पहुंचे, लेकिन अनंत समर्थकों ने कक्षपाल को नहीं बख्शा।

बाहुबली के समर्थकों ने कक्षपालों की भी पिटाई कर दी। मारपीट में चार कक्षपाल घायल हो गए हैं। हालात ऐसे हो गए कि जेल की पगली घंटी बजानी पड़ी।

पगली घंटी बजते ही जेल के सभी कैदी और कर्मचारी सतर्क हो गए। बताया जा रहा है कि इस बीच जेल के अंदर ही सूचना मिलने के बाद जेल के उच्च पदाधिकारी, जेलर, सहायक जेलर सहित भारी संख्या में जेल के कक्षपाल, उच्च कक्षपाल जेल के अंदर पहुंचे।

इस बीच जेल के सभी कैदियों को उनके बैरक में जाने की सूचना दी गई। घटना की पुष्टि करते हुए जेल के एक अधिकारी ने बताया कि अनंत सिंह के समर्थकों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट की घटना हुई है। मामला शांत होने के बाद फिर से अनंत सिंह के समर्थकों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

यह पूछे जाने पर कि कौन-कौन लोग घायल हुए हैं। उन्होंने इस मामले में कुछ भी बताने से इनकार करते हुए कहा कि जेल प्रशासन पूरे मामले की छानबीन कर रही है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी विक्रम सिहाग नो बताया कि फिलहाल उन्हें इस मामले में कोई जानकारी नहीं है। वह इस पर जेल के अधिकारियों और बेउर थाने से बातचीत कर रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

महिलाओं का करियर खत्म हो जाएगा, कोई नौकरी भी नहीं देगा; पीरियड्स लीव की याचिका पर सुनवाई से SC का इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उस जनहित याचिका (PIL) पर विचार करने से साफ इनकार…

29 मिनट ago

समस्तीपुर में सिर कटी ला’श मिलने से सनसनी, पुलिस गायब सिर की तलाश में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत छतौना पंचायत के भुसारी गांव में एक युवक की…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में 15 मार्च को आयोजित होने वाले सिविल कोर्ट अटेंडेंट के परीक्षा की तैयारी पूरी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

समस्तीपुर : आगामी 15 मार्च को आयोजित होने वाली सिविल कोर्ट 'अटेंडेंट' (चपरासी) भर्ती परीक्षा…

4 घंटे ago

शहर के भोला टॉकीज गुमटी पर ROB निर्माण पर विवाद, हाईकोर्ट जाने की तैयारी

समस्तीपुर : शहर के ताजपुर रोड के वार्ड न. 33 के व्यवसायी मुकेश कुमार शर्मा…

5 घंटे ago

गैस किल्लत की अफवाहों के बीच समस्तीपुर में साइबर ठग हुए एक्टिव, फर्जी लिंक से LPG बुकिंग व डिलीवरी के नाम पर ठगी की कोशिश

समस्तीपुर : गैस की कथित किल्लत की अफवाहों के बीच साइबर ठगों ने नया एलपीजी…

5 घंटे ago

LPG सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव, अब गांवों में 45 दिनों के बाद ही मिलेगी दूसरी सिलिंडर

ईरान संकट के बीच देश में एलपीजी को लेकर मारामारी की खबरों के बीच सरकार…

6 घंटे ago