Bihar

बेंगलुरु बैठक के बाद नीतीश-लालू की चुप्पी, तेजस्वी भी कुछ नहीं बोले, क्या है संकेत?

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर बेंगलुरु में हुई विपक्षी दलों की दूसरी बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नाराजगी की अटकलें लगाई जा रही हैं। सीएम नीतीश मंगलवार को बेंगलुरु बैठक से पहले ही निकल गए थे। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी उनके साथ रहे। तीनों नेता बेंगलुरु में विपक्षी नेताओं की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी मौजूद नहीं रहे। पटना लौटने के बाद नीतीश, लालू और तेजस्वी एयरपोर्ट पर मीडिया से बात किए बिना ही अपने आवास पर लौट गए। तीनों नेताओं की चुप्पी से राजनीतिक गलियारे में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। दूसरी ओर, चर्चा है कि विपक्षी दलों के गठबंधन का नाम इंडिया रखने पर नीतीश ने बैठक में आपत्ति जताई थी।

देशभर के विपक्षी दलों के नेताओं की गठबंधन को लेकर बैठक हुई। इस बैठक में कांग्रेस फ्रंट सीट पर नजर आई। इससे पहले पटना में पिछले महीने हुई विपक्ष की पहली बैठक में नीतीश कुमार अहम भूमिका में नजर आए थे। नीतीश ने कई नेताओं से मुलाकात कर इस बैठक का न्योता दिया था और उन्हें एकजुट करने के लिए साझा मंच पर लेकर आए। चर्चा है कि बेंगलुरु में हुई दूसरी बैठक में नीतीश कुमार बैकसीट पर चले गए। इसकी कमान कांग्रेस ने अपने हाथों में ले ली। इस बैठक का आयोजन भी कांग्रेस ने ही किया था।

नीतीश को इंडिया नाम से आपत्ति

विपक्षी दलों ने 2024 चुनाव में बीजेपी के खिलाफ मोर्चेबंदी का नाम इंडिया (इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इंक्लुसिव एलायंस) रखा है। रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि नीतीश कुमार को इस नाम से ऐतराज है। बेंगलुरु की बैठक में मंगलवार को सीएम नीतीश ने इस नाम पर आपत्ति जताई। हालांकि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस नाम का महत्व समझाया तो नीतीश को न चाहते हुए भी इसपर हामी भरनी पड़ी। हालांकि, सीएम नीतीश या उनकी पार्टी की ओर से इस पर अब तक कुछ नहीं कहा गया है।

संयोजक न बनाए जाने से नाराज हैं नीतीश?

दूसरी ओर, बीजेपी की ओर से दावा किया जा रहा है कि नीतीश कुमार विपक्षी गठबंधन का संयोजक न बनाए जाने से नाराज हैं। बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने कहा कि बेंगलुरु की बैठक में नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन का संयोजक नहीं बनाया गया। इस कारण वे बैठक से पहले ही निकलकर आ गए और प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी हिस्सा नहीं लिया। यह गठबंधन बनने से पहले ही बिखर गया है।

नीतीश, लालू और तेजस्वी की चुप्पी, क्या है संकेत?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का बेंगलुरु में बैठक से निकल जाना कई सवाल खड़े कर रहा है। पिछले महीने पटना में हुई बैठक में तीनों नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी के खिलाफ मुखर होकर हमला बोला था। मगर मंगलवार को उन्होंने विपक्षी दलों की साझा पीसी में हिस्सा तक नहीं लिया। वहीं, तीनों नेता पटना एयरपोर्ट पर भी मीडिया से दूरी बनाते नजर आए। इससे पहले तक सीएम नीतीश जब भी दूसरे शहर से पटना लौटते हैं तो एयरपोर्ट पर मीडिया को संबोधित जरूर करते थे। उनकी चुप्पी के क्या मायने हैं, यह तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा। मगर सियासी गलियारों में अटकलों का बाजार जरूर गर्म हो चुका है।

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार शाम में लालू, नीतीश और तेजस्वी एक साथ पटना एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद एक ही गाड़ी में सवार होकर सर्कुलर रोड की तरफ रवाना हो गए। इस दौरान पत्रकारों ने उनसे बातचीत का प्रयास भी किया, लेकिन उन्होंने किनारा कर दिया। उनकी कार पहले राबड़ी आवास पहुंची, जहां लालू और तेजस्वी उतरे। इसके बाद सीएम आवास गई।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

2 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

4 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

10 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

10 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

11 घंटे ago