Bihar

उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति के लिए औपबंधिक मेधा सूची जारी, 24 जुलाई तक कर सकेंगे दावा आपत्ति

शिक्षा विभाग ने सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालयों में विभिन्न विषय के अतिथि शिक्षकों के लिए किसी भी प्रकार के दावा आपत्ति के लिए 24 जुलाई तक का वक्त तय किया है. शनिवार को जिला शिक्षा विभाग द्वारा इस बारे में जानकारी दी गई है.

किन विषयों में होगी नियुक्ति:

विभिन्न सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालयों में गणित, भौतिकी, अंग्रेजी, रसायन शास्त्र, प्राणीशास्त्र एवं वनस्पति शास्त्र विषय में अतिथि शिक्षक के रूप में सेवा देने के लिए इच्छुक अर्हताधारी अभ्यर्थियों से 17 जुलाई से 20 जुलाई तक समस्तीपुर के श्रीकृष्ण उच्च विद्यालय, जितवारपुर में आवेदन प्राप्त किया गया था.

24 जुलाई को मेधा सूची पर आपत्ति:

शिक्षा विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अब आपत्ति ली जाएगी. इसके तहत प्राप्त आवेदन का विषयवार औपबंधिक मेधा सूची का प्रकाशन कर अभ्यर्थियों से 24 जुलाई की सुबह 11 बजे से शाम साढ़े चार बजे तक तक श्रीकृष्ण उच्च विद्यालय, जितवारपुर में आपत्ति ली जाएगी. प्राप्त आपत्ति और स्वमूल्यांकन के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा.

30-31 जुलाई तक करना होगा योगदान:

विभिन्न कोटि के सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की मेधा सूची का प्रकाशन 26 जुलाई को किया जाएगा. 27 और 28 जुलाई को अंतिम मेधा सूची के संदर्भ में चयनित अभ्यर्थियों से विकल्प प्राप्त किया जाएगा, जबकि 29 तक विकल्प के संदर्भ में डीईओ द्वारा स्कूलों में अतिथि शिक्षकों को विद्यालय का आवंटन किया जाएगा. वहीं 30 और 31 जुलाई तक संबंधित विद्यालय के प्रिंसिपल की मौजूदगी में योगदान कर लेना होगा.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

4 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

5 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

5 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

7 घंटे ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

12 घंटे ago

नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन गुस्से में, बोले- BJP को भारी पड़ेगा; निशांत को फुल पावर दे NDA

नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…

13 घंटे ago