Bihar

विधानसभा मार्च में भाजपा नेताओं पर केस दर्ज, सम्राट-शाहनवाज-विजय सिन्हा समेत 59 नामजद

पटना में गुरुवार को भाजपा के प्रदर्शन और विधानसभा मार्च मामले में बिहार पुलिस ने पार्टी नेताओं के खिलाफ एफ आई आर दर्ज किया है। इसमें 59 बीजेपी नेताओं को नामजद किया गया है। सैकड़ों भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं को अज्ञात के तौर पर FIR में शामिल किया गया है।

बीजेपी नेताओं पर कोतवाली थाने में दर्ज प्राथमिकी में प्रतिबंधित क्षेत्र में जाकर हंगामा करने, पुलिस के साथ मारपीट, हमला, पत्थरबाजी और सरकारी काम में बाधा का आरोप लगाया गया है। मौके पर तैनात मजिस्ट्रेट के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, रेनू देवी औरंगाबाद के एमपी सुशील कुमार सिंह, पूर्व मंत्री नितिन नवीन समेत कई बड़े नेताओं को अभियुक्त बनाया गया है।

इनके अलावा नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, रामकृपाल यादव, एमएलसी शाहनवाज हुसैन, पूर्व मंत्री मंगल पांडे, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का नाम अभियुक्तों में शामिल किया गया है। कहा गया है कि बीजेपी नेताओं ने सोच समझकर प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसकर हंगामा बवाल किया।

गुरुवार को पटना में शिक्षक बहाली में गड़बड़ी, रोजगार, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर भाजपा की ओर से गांधी मैदान से विधानसभा ताक मार्च निकाला गया था। लेकिन डाक बंगला चौराहे पर भीड़ को रोक दिया गया। उसके बाद पुलिस और भाजपाइयों के बीच भिड़ंत हो गई। पुलिस की ओर से आंसू गैस, वाटर कैनन, रबड़ की गोली के बाद भीड़ को भगाने के लिए लाठीचार्ज किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में महिला सिपाही की रहस्यमयी मौत..पुलिस विभाग में हड़कंप, पति हिरासत में

बिहार के मुजफ्फरपुर पुलिस विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला सिपाही का…

31 मिनट ago

विभूतिपुर में शादीशुदा महिला को प्रेमी संग पकड़कर ग्रामीणों ने मंदिर में कराई शादी

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात…

1 घंटा ago

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिव्यांगजनों को किया गया जागरूक, सरकारी योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी

समस्तीपुर : दिव्यांगजनों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने और उनके अधिकारों के…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

14 घंटे ago