Bihar

बिहार में आसमान से बरसी आफत, 24 घंटे में ठनका गिरने से 25 लोगों की मौत; सीएम नीतीश ने जताया शोक

बिहार में मॉनसून सीजन के दौरान मंगलवार को आसमान से जमकर आफत बरसी। बारिश के दौरान गिरे ठनका ने 10 जिलों में 25 लोगों की जान ले ली। रोहतास जिले में 6, जहानाबाद-बक्सर में तीन-तीन, गया में दो और औरंगाबाद में एक की मौत हो गई। वहीं, पूर्वी बिहार में 10 लोग वज्रपात की चपेट में आ गए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ठनका से मौतों पर गहरा दुख प्रकट किया है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मृतकों के परिजन को तुरंत 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि दिलाए। उन्होंने खराब मौसम में घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की।

जानकारी के मुताबिक रोहतास जिले में रोहतास, करगहर, काराकाट, सूर्यपुरा और दावथ थाना क्षेत्रों में मंगलवार को छह लोग काल के गाल में समा गए। वहीं कुछ लोग झुलस गए। कई मवेशियों के मरने की भी सूचना है। मकान भी ध्वस्त होने की खबरें सामने आई हैं। इसके अलावा जहानाबाद में मूसलाधार बारिश के दौरान वज्रपात से किसान समेत तीन लोगों की जान चली गई। काको प्रखंड में दो, जबकि हुलासगंज में एक की मौत हो गई। इस घटना में दो लोग भी जख्मी हो गए। इसी तरह बक्सर में ठनका ने तीन जानें लील लीं। जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र में एक तथा सिकरौल थाना इलाके में दो लोगों ने अपनी जान गंवा दी। वहीं एक महिला व एक युवती गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उधर, गया जिले में गर्भवती महिला और किसान की मौत हो गई।

औरंगाबाद में भी वज्रपात से एक व्यक्ति की जान चली गई। वहीं, पूर्वी बिहार में बारिश के साथ वज्रपात से 10 लोगों की जान चली गई। मृतकों में भागलपुर जिले के चार, जमुई-बांका के दो-दो तथा कटिहार-खगड़िया के एक-एक लोग शामिल हैं। बारिश के दौरान ये लोग खेत या बहियार में काम कर रहे थे। तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

8 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

8 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

10 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

14 घंटे ago