Bihar

विवाह से पहले देनी होगी थाने को सूचना, बिहार पुलिस ने जारी किया विशेष निर्देश

बिहार में हर्ष फायरिंग के मामले काफी बढ़ गए हैं. हर्ष फायरिंग के कारण खुशियों का माहौल मातम में बदल जाता है. इस कारण पल भर में जान चली जाती है. ऐसे कई मामले देखने को मिले हैं. इसको लेकर केंद्र सरकार के साथ बिहार सरकार भी अब सख्त हो गई है. इसी सिलसिले में शुक्रवार को संजय सिंह एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने प्रेस वार्ता कर अहम निर्देश जारी किये हैं.

उन्होंने कहा कि शादी विवाह या अन्य खुशी के मौकों पर लोग आए दिन अवैध या फिर अपने लाइसेंसी हथियार से गोली फायर कर देते हैं. इससे कईयों की मौत हो चुकी है और कई बार लोग घायल भी हो जाते हैं.

संजय सिंह ने कहा कि हर्ष फायरिंग से होने वाली घटनाओं को देखते हुए आम निर्देश जारी किया गया है. जहां भी शादी समारोह होगा. उसकी सूचना थाने को देनी होगी. साथ-साथ सभी जगह सीसीटीवी कैमरे भी लगाने होंगे, जो भी लाइसेंसधारी हैं, उन लोगों का विवरण प्राप्त किया जाएगा.

सभी थाना को यह निर्देश दिया गया है, जहां भी शादी समारोह होगी या पार्टी स्थल होगा, उसकी सूची तैयार की जाएगी और सभी होटलों और मैरिज हॉल वालों को यह निर्देश दिया गया है कि जब भी कोई सामूहिक कार्यक्रम होगा तो इसकी सूचना थाना को दी जाएगी.

लाॅ एंड आर्डर एडीजी संजय सिंह ने बताया कि न सिर्फ आयोजनों की सूचना देनी होगी. साथ साथ कितने लोग आएंगे, इसकी भी सूची तैयार कर दी जाएगी. साथ-साथ उस सूची में यह अनिवार्य होगा कि मुझे हर्ष फायरिंग के सारे नियम पता है. अगर किसी तरह की बात होती है तो उसका जिम्मेवार मैरिज हॉल वाले भी होंगे. इन नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

3 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

5 घंटे ago

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

15 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

16 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

16 घंटे ago