Bihar

विपक्षी एकता मीटिंग से पहले बोली JDU- पहले पीएम की वैकेंसी बनाएंगे, फिर समय पर आराम से चुनेंगे प्रधानमंत्री

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार की राजधानी पटना में 23 जून को विपक्षी एकता को लेकर महाबैठक होने जा रही है। इस बैठक को लेकर सूबे की सियासत गरमा गई है। बीजेपी एक ओर जहां केवल चाय-नाश्ते के लिए जुटने वाली बैठक करार दे रही है। वहीं दूसरी ओर जेडीयू का दावा है कि विपक्षी एकता की बैठक से बीजेपी घबरा गई है। इस बीच राज्य के संसदीय कार्य मंत्री और जेडीयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी ने मंगलवार को बीजेपी पर पलटवार करते हुए कहा कि 23 जून को विपक्ष एकता की बैठक का उद्देश्य पहले पीएम के लिए वैकेंसी बनाना है। फिर सही समय पर आराम से प्रधानमंत्री चुना जाएगा।

जेडीयू कार्यालय में पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब सत्ता में पार्टी को हटाने के लिए कई पार्टियां एक साथ आ रही हैं। बीजेपी खुद पहले भी इस रणनीति का हिस्सा रही है और इसका फायदा उठा चुकी है। हमारी पहली रणनीति शीर्ष पर वैकेंसी पैदा करना है और इसके लिए सभी पार्टियां एक साथ आ रही हैं। वैकेंसी बनने के बाद चुनाव भी किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह गर्व की बात है कि बिहार राष्ट्रीय राजनीति को एक नई दिशा देने की इस ऐतिहासिक पहल का केंद्र है, जैसा कि 1970 के दशक में हुआ था। सभी नेता आ रहे हैं और हम विभिन्न पहलुओं पर खुली चर्चा करेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को सरकार का अंध विरोध छोड़कर नीति आयोग द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट कार्ड देखना चाहिए। आयोग देश भर के आकांक्षी जिलों में कृषि एवं जल संसाधन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास, आधारभूत संरचना आदि क्षेत्रों में विकास कार्यों की प्रगति का रिपोर्ट जारी करता है। बिहारवासियों के लिए गर्व की बात है कि हालिया प्रकाशित इस ‘चैंपियन ऑफ चेंज-डेल्टा रैंकिंग’ रिपोर्ट में देश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पांच जिलों में दो बिहार के हैं। कृषि एवं जल संसाधन में गया तथा स्वास्थ्य एवं पोषण क्षेत्र में जमुई ने तो पहला स्थान हासिल किया है।

विजय चौधरी ने कहा कि आज नीतीश कुमार के नेतृत्व में जब बिहार सरकार की सराहनीय उपलब्धियां हो रही है, जिसे केन्द्र सरकार एवं नीति आयोग भी पुरस्कृत कर रहा है, फिर बिहार के भाजपा नेताओं द्वारा ईर्ष्याजनित अंध-विरोध में बिहार की छवि धूमिल करना आश्चर्यजनक है। पार्टी के प्रति विकृत वफादारी में भाजपा नेताओं द्वारा अपने ही प्रदेश को नीचा दिखाना अनुचित है, जिसे जनता देख रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

6 घंटे ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

6 घंटे ago

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

7 घंटे ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

15 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

24 घंटे ago