Bihar

मेंहदी रचाई-हल्दी लगवाई, तो शादी से पहले बहन का भाई ने क्यों कर दिया दाह संस्कार; पढ़ें पूरी खबर… 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार के पूर्णिया में एक युवती का उसके परिजनों ने जीते जी अंतिम संस्कार कर दिया। हैरान करने वाली यह घटना जिले के रुपौली प्रखंड के टीकापट्टी बाजार की है। परिजन उसके प्रेम प्रसंग से नाराज थे। दरअसल लड़की ने शादी से ठीक पहले प्रेमी संग फरार हो लव मैरिज करके पूरे परिवार की नाक कटवा दी थी। आहत परिजनों ने अपना संबंध खत्म करते हुए पुतला बनाकर वैदिक रीति रिवाज से दाह संस्कार कर दिया।

दरअसल पूर्णिया के टिकापट्टी बाजार की रहने वाली इंटर की छात्रा स्वीटी को एक लड़के से प्रेम था। इसकी जानकारी परिवार वालों को शायद नहीं थी। इसलिए उसकी शादी तय कर दी गई। 12 जून को भागलपुर के पीरपैंती निवासी एक लड़के से उसकी शादी होने वाली थी। इसके लिए परिवार में शादी की रस्में चल रही थी। शादी के लिए हल्दी की रस्म भी पूरी हो गई थी। लेकिन 11 जून की रात को युवती अपने प्रेमी संग फरार हो गई और चुपके से विवाह कर लिया।

शादी के दिन सुबह-सुबह परिवार वालों को पता चला कि स्वीटी अपने घर में नहीं है तो कोहराम मच गया। टीकापट्टी थाने में लड़की के भाई ने आरोपी युवक सुधांशु के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया कि उसने शादी के नियत से स्वीटी को अगवा कर लिया है। लेकिन मामले में फिल्मी ट्विस्ट आ गया। कुछ दिनों बाद लड़की शादी का जोड़ा पहने थाने में पहुंच गई और पुलिस को बताया कि उसने अपनी मर्जी से भागकर प्रेमी के साथ शादी की है। लड़की की इस करतूत से परिजन बहुत आहत हो गए।

इस बात की खबर इलाके में तेजी से फैल गई। स्वीटी के परिजन काफी दुखी और निराश हो गए। बहन की इस हरकत से दुखी उसके भाई ने स्वीटी का पुतला बनाया और कोशी नदी के किनारे श्मशान में ले जाकर वैदिक रीति रिवाज के साथ दाह संस्कार कर दिया। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। इसके पहले उसकी विधिवत शवयात्रा भी निकाली गई।

युवती के भाई बिहारी गुप्ता ने बताया कि अगर उसे प्रेम विवाह करना था तो पूरे परिवार को बताती इस तरह से हमारे इज्जत प्रतिष्ठा के साथ खिलवाड़ नहीं करती वह हमारे लिए मर चुकी है। इसीलिए शव यात्रा निकालकर दाह संस्कार कर दिया है। इलाके में चर्चा का बाजार गर्म है।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

7 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

7 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

8 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

17 घंटे ago