Bihar

विपक्षी दलों की बैठक संपन्न होने के बाद भी पटना में ठहरीं महबूबा मुफ्ती, पटना साहिब गुरुद्वारे जाकर टेका

विपक्षी दलों की बैठक में हिस्सा लेने आए सियासी दलों के कई नेता पटना साहिब गुरुद्वारा भी पहुंचे. जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री व पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती भी शनिवार को पटना साहिब तख्त श्री हरमंदिर पहुंचीं और माथा टेका. उन्होंने गुरुद्वारा आने के बाद अपनी प्रसन्नता जाहिर की और देश की खूबसूरती के बारे में बताया.

शनिवार को गुरुद्वारे पहुंचीं पूर्व सीएम

जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती शुक्रवार को विपक्षी दलों की बैठक संपन्न होने के बाद भी पटना में ही रूकी रहीं. शनिवार को वो पटना साहिब गुरुद्वारे पहुंचीं. उन्होंने मत्था टेकने के बाद कहा कि भारत एक ऐसा देश है जहां हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी एक हैं. उन्होंने बिहार आने पर अपनी खुशी जाहिर की. महबूबा मुफ्ती का स्वागत किया गया व सिरोपा देकर सम्मानित किया.

केजरीवाल व भगवंत मान भी आ चुके

बता दें कि पटना साहिब गुरद्वारा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान व राघव चड्डा भी पहुंचे थे. वहीं G-20 बैठक में शामिल होने पटना पहुंचे विदेशी मेहमान भी शुक्रवार को पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे थे. गुरुद्वारा पहुंचने के बाद विदेशी मेहमानों का भव्य स्वागत किया गया था.

G-20 के मेहमानों का भी हुआ स्वागत

गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के सदस्यों ने इन खास मेहमानों को गुलाब का फूल देकर स्वागत किया. वहीं दरबार साहब ने सिरोपा देकर सम्मानित किया. मेहमानों को पटना साहिब के अद्भुत इतिहास के बारे में जानकारी दी गयी. साथ ही सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह महाराज के जन्म की कहानी सुनायी गयी.

Avinash Roy

Recent Posts

चकनूर गोलीकांड में जख्मी युवक के दोनों दोस्त हुए फरार, गतिविधि संदिग्ध, दोनों पर पहले से भी दर्ज है अलग-अलग FIR

एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…

26 मिनट ago

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

12 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

12 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

12 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

14 घंटे ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

19 घंटे ago