पटना में आज होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पटना पहुंच चुके हैं। पटना एयरपोर्ट से वे सीधे कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम के लिए रवाना हो गए। सदाकत आश्रम जाने के रास्ते में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
दरअसल, राहुल गांधी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ पटना पहुंचे हैं। एयरपोर्ट से वे सीधे बिहार कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम के लिए रवाना हो गए। कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात के बाद वे विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होंगे।
पटना एयरपोर्ट से राहुल गांधी का काफिला निकला तो बीच रास्ते में पार्टी के कार्यकर्ताओं और पटना हाई कोर्ट के वकीलों ने पीएम मोदी की तर्ज पर फूलों की बारिश कर उनका स्वागत किया। जिसके बाद राहुल गांधी ने गाड़ी के भीतर से ही हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और सदाकत आश्रम के लिए रवाना हो गए।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है।…
समस्तीपुर : शहर की बढ़ती यातायात समस्या और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान हो…
बिहार विधानसभा में आरक्षण सीमा को बढ़ाकर 85 फीसदी करने की मांग को लेकर तेजस्वी…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…