Bihar

बिहार: ‘चलो सेल्फी लेंगे’ कहकर पति को पेड़ में बांधा, मुंह में कपड़ा ठूंसकर केरोसिन छिड़क जिंदा जलाया, बुरी तरह झुलसा

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज से हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहां एक पत्नी ने अपने जिंदा पति को आग के हवाले कर दिया. शख्स इस आग में बुरी तरह झुलस गया था. पत्नी ने पति को सेल्फी लेने के बहाने पेड़ से बांधा था. इसके बाद केरोसिन छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया. उसे तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है.

दरअसल, यह मामला मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत वासुदेवपुर सराय पंचायत के एक गांव का है. जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात 25 वर्षीय पत्नी ने पति की हत्या करने की नीयत से उसके शरीर में आग लगा दी. घटना की सूचना पर शनिवार की रात ही पुलिस पहुंची. लोगों ने आरोपित पत्नी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है.

पेड़ से बांधकर लगा दी आग

इस मामले में पीड़ित घायल पति का दारोगा हरेंद्र राम बयान दर्ज किया है. घायल पति के मुताबिक शनिवार की रात उसकी पत्नी सेल्फी लेने की बात कहकर ले गई, फिर बहला-फुसलाकर उसे एक पेड़ में बांध दिया और फिर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, ताकि शोर न मचा पाए. इसके बाद आरोपित पत्नी ने पति के शरीर पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी.

इलाके के लोगों ने खोल दी पोल पट्टी

जब आग में झुलसते शख्स को देखा तो लोग उसे बचाने केलिए दौड़ पड़े. इस मामले में इलाके के लोगों को कहना है कि महिला के किसी अन्य लड़के से प्रेम संबंध हैं और अवैध संबंध के कारण ही उसने घटना को अंजाम दिया है. हालांकि, पुलिस आरोपित पत्नी को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुटी है जिससे पूरी सच्चाई का खुलासा किया जा सके.

Avinash Roy

Recent Posts

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

37 मिनट ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

4 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

5 घंटे ago

समस्तीपुर शहर में आज निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन मार्गों पर रहेगी नो-एंट्री व नो-पार्किंग

तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : शहर में निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक…

6 घंटे ago

दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली से हर महीने 90 रुपये बचेंगे, बिहार में कंपनी ने गिनाए फायदे

बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली मिलने की व्यवस्था (टीओडी टैरिफ)…

7 घंटे ago