Bihar

‘पुल गिरने के सबसे बड़े जिम्मेदार नीतीश कुमार’, RJD विधायक बोले- अपने हिसाब से सरकार चलाते हैं CM

बिहार के भागलपुर के अगुवानी में पुल गिरने पर विपक्ष सरकार पर हावी है और लगातार इस मामले की जांच करवाने की मांग सीबीआई से कर रहा है. तेजस्वी यादव के साथ-साथ विभाग के अधिकारियों पर भी विपक्ष निशाना साधा रहा है वहीं अब सरकार के सहयोगी दलों के लोग भी इस मामले में नीतीश कुमार का विरोध कर रहे हैं और बीजेपी की तमाम मांगों को जायज बता रहे हैं.

ताजा मामला बिहार के पूर्व मंत्री और राजद विधायक सुधाकर सिंह से जुड़ा है. सुधाकर सिंह ने भी नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है. पूर्व मंत्री ने कहा कि अगुवानी घाट पुल गिरने के सबसे बड़े जिम्मेदार नीतीश कुमार हैं. प्रधान सचिव पर किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगना चाहिए.

पूर्व मंत्री और राजद विधायक ने कहा कि जदयू का MLA अगर पथ निर्माण विभाग के सचिव पर सवाल खड़ा कर रहे हैं तो उन्हें अपने नेता बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी आरोप लगाना चाहिये.

पूर्व मंत्री ने यह भी कहा कि बीजेपी का नीतीश कुमार पर आरोप सही है कि नीतीश कुमार तमाम मंत्रालय में काम नहीं होने देते. अपने हिसाब से सरकार चलाते हैं और अपने हिसाब से मंत्रालय चलाते हैं. मंत्रियों का कोई कोई हस्तक्षेप नहीं होता है. सुधाकर सिंह ने साफ तौर पर कहा कि अब वक्त आ गया है कि बिहार की जनता ये तय कर ले कि मुख्यमंत्री कौन होगा. आरजेडी की ओर से यह बात क्लियर है कि तेजस्वी यादव ही मुख्यमंत्री होंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

9 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

9 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

11 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

22 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago