Bihar

“नीतीश कुमार : अंतरंग दोस्तों की नज़र से” किताब की शक्ल में आयी CM नीतीश की जीवनी, 3 जुलाई को लालू यादव करेंगे विमोचन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जीवनी ‘नीतीश कुमार : अंतरंग दोस्तों की नज़र से’ का विमोचन सोमवार, 3 जुलाई पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के हाथों होगा.

विमोचन कार्यक्रम अपराह्न 4:30 बजे से सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर, गांधी मैदान, पटना में आयोजित होगा. उदय कांत समेत नीतीश कुमार के अंतरंग मित्रों लिखित यह जीवनी राजकमल प्रकाशन से प्रकाशित हुई है. लोकार्पण कार्यक्रम में बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर, लेखक, सम्पादक, पूर्व सांसद एवं बिहार विधान परिषद के पूर्व सभापति जाबिर हुसैन, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी पोलित ब्यूरो सदस्य सुभाषिनी अली की विशिष्ट उपस्थिति रहेगी.

इस जीवनी का सुर कुछ अलहदा है 

पुस्तक के संबंध में लेखक उदय कांत ने कहा कि जब हम किसी विशिष्ट जननेता की जीवनी पढ़ते हैं, तो उसमें ज्यादातर उनके राजनीतिक सफर की चर्चा होती है, लेकिन उससे हम उन लोगों, परिस्थितियों और उस मानसिकता के बारे में बहुत कम जान पाते हैं, जिनके कारण वे आज किसी ऊंचाई पर पहुंच सके हैं. इस मामले में नीतीश कुमार की इस जीवनी का सुर कुछ अलहदा है. एक कस्बे के कूचे से शुरु हुआ यह ज़िन्दगीनामा, गर्दिश की गलियों से गुजर कर उनके आज के मुकाम तक पहुंचने में उनके संघर्षों की कहानी तो कहती ही है, साथ ही उनके व्यक्तिगत, पारिवारिक और राजनीतिक परिवेश के बारे में भी बहुत सी ऐसी कहानियां सामने लाती है, जिन पर वक्त के धूल की मोटी परत जम गई थी.

कई अंतरंग विषयों को सामने लायेगी 

उदय कांत ने कहा कि यह एक ऐसी कहानी है, जो सबको प्रेरणा देती है कि अगर आप पूरी ईमानदारी, लगन और सच्चाई के साथ अपने रास्ते पर बने रहते हैं, तो बड़े से बड़ा मुकाम भी हासिल किया जा सकता है. आगे उन्होंने कहा कि मैं कोई स्थापित लेखक नहीं हूं, क्योंकि मैंने इससे पहले बिलकुल अलग विषयों पर किताबें लिखी हैं. मैं राजकमल प्रकाशन, विशेष रूप से अशोक महेश्वरी का हृदय से आभारी हूं, क्योंकि उन्होंने ऐसी अनौपचारिक किताब लिखने के लिए मुझ पर भरोसा जताया और लगातार मेरी हौसला अफ़जाई करते रहे. राजकमल प्रकाशन समूह के अध्यक्ष अशोक महेश्वरी ने कहा कि यह जीवनी नीतीश कुमार के जीवन से जुड़े कई अंतरंग विषयों को सामने लायेगी.

Avinash Roy

Recent Posts

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

32 मिनट ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

3 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

6 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

10 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

11 घंटे ago

समस्तीपुर शहर में आज निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन मार्गों पर रहेगी नो-एंट्री व नो-पार्किंग

तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : शहर में निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक…

11 घंटे ago