सीएम नीतीश कुमार आज अचानक राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मिलने राजभवन पहुंच गए हैं। हालांकि, किस संबंध में बातचीत करने राजभवन पहुंचे हैं यह जानकारी फिलहाल निकल कर सामने नहीं आई है। हालांकि, ऐसा कहा जा रहा है कि कुछ दिनों में मानसून सत्र शुरू होने वाला है इस लिहाजा यह मुलाक़ात की गई है।
दरअसल, बिहार में 10 जुलाई को मानसून सत्र शुरू होने वाला है। यह मानसून सत्र 5 दिनों तक चलने वाला है। इस दौरान पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण भी होना है। इसके साथ ही कुछ दिन पहले महागठबंधन से जीतन राम मांझी अलग हुए हैं इसके बाद नीतीश आज राजभवन पहुंचे हैं। इस दौरान सीएम और गवर्नर के बीच लगभग आधे घंटे तक मुलाकात हुई है।
वहीं, इस मुलाकात किया तो ऐसा कहा जा रहा है कि सीएम नीतीश जल्दी ही कैबिनेट का विस्तार करने वाले इस लिहाजा वह राजभवन पहुंचे हैं। इस दौरान सीएम राज्यभवन के राजेंद्र मंडपम में हो रहे निर्माण कार्य का भी जायजा लिया है। राजभवन में निर्माण कार्य का जिम्मा राज्य सरकार के हिस्से होता है इस लिहाजा सीएम खुद इसका जायजा लेने पहुंचे हैं।
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…
समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…
बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…