राजद नेता तुलसी प्रसाद यादव अपहरण कांड में साहेबगंज विधायक डॉ.राजू कुमार सिंह सहित छह आरोपितों की मुसीबत बढ़ गई है। पुलिस की वारंट अर्जी पर शुक्रवार को एसीजेएम पश्चिमी-2 सह विशेष एमपी, एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। न्यायाधीश महेश्वर दुबे ने सुनवाई करते हुए विधायक सहित छह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है।
आपको बता दें राजद नेता अपहरण कांड में बुधवार को विधायक सहित छह की कुर्की जब्ती की अर्जी को कोर्ट ने खारिज कर दिया था। पुलिस की ओर से सौंपी गई केस डायरी में दिए गए साक्ष्य से कोर्ट संतुष्ट नहीं हुआ था। इस वजह से अर्जी खारिज की गई थी। इसके बाद गुरुवार को केस के आईओ सह पारू थानेदार ने कोर्ट में वारंट के लिए अर्जी दी थी। इसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया।
राजद नेता ने दर्ज कराई थी FIR
बीते 25 मई को राजद नेता तुलसी प्रसाद यादव ने पारू थाने में एफआईआर कराई थी। इसमें विधायक डॉ राजू कुमार सिंह के साथ शुभम सिंह, संतोष सिंह, टिंकू सिंह, रमेश सिंह और मृत्युंजय कुमार उर्फ सुमन ठाकुर को नामजद किया था। उधर, राजद नेता तुलसी प्रसाद यादव अपहरण कांड में विधायक डॉ. राजू कुमार सिंह की ओर से दायर अग्रिम जमानत अर्जी पर 14 जून को सुनवाई होगी। गुरुवार को एडीजे-1 सह प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कोर्ट में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पारू थानेदार सह आईओ से केस डायरी मांगी। कोर्ट ने अग्रिम जमानत पर सुनवाई के लिए संचिका को एडीजे-3 के कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया था।
विधायक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
पुलिस ने विधायक सहित सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है। आरोपितों के संभावित ठिकानों पर पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस की अलग-अलग पांच विशेष टीम पटना, पारू, साहेबगंज, यूपी और हरियाणा में छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी होगी।
समस्तीपुर : जिले में मॉडिफाइड मोटरसाइकिलों, तेज आवाज वाले साइलेंसर और ताजपुर - बख्तियारपुर फोरलेन…
समस्तीपुर : समता पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 22 वर्षीया एक युवती के कथित…
समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार एवं होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में बीते 17 फरवरी की शाम लोजपा (रा)…