केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह फिर एकबार बिहार का दौरा करने वाले हैं. 29 जून यानी गुरुवार को अमित शाह 1 बजकर 20 मिनट पर सेना के विशेष विमान से पटना पहुंचेंगे. जहां से बीएसएफ के हेलीकॉप्टर के जरिए अमित शाह लखीसराय के लिए रवाना होंगे. लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में पूजा अर्चना के बाद अमित शाह स्थानीय गांधी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे. गृह मंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं.
गृह मंत्री अमित शाह दो बजे के बाद लखीसराय पहुंचेंगे. जहां जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा व्यवस्था के तहत सुरक्षाकर्मी उनके लिए कवच तैयार करेंगे. अभेद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीआरपीएफ, बिहार पुलिस, दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को निर्देशित पहले ही कर दिया गया है. गृह मंत्री के आगमन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. बताया गया है कि जिले में गृह मंत्री की सुरक्षा के लिए करीब 800 से अधिक सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है. एसपी पंकज कुमार ने बताया कि लखीसराय के करीब 300 तो बाहरी जिले के करीब 500 सुरक्षाबल तैनात रहेंगे.
मुंगेर, जमुई व शेखपुरा से एसएसबी, एसटीएफ व बीएमपी 9 की चार कंपनियों को गृह मंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किया गया है. एसपी पंकज कुमार ने बताया कि अगर जरुरत पड़ी तो सीआरपीएफ जवानों को भी मैदान में उतारा जायेगा.शहर के हर एक चौक-चौराहों पर मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है.
वहीं एसपी ने बताया कि गृह मंत्री की सुरक्षा को देखते हुए ऊंचे-ऊंचे मकानों पर जवानों को तैनात किया जाएगा. शहर के मुख्य मार्गों पर वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा. जबकि आम लोगों को पैदल चलने में कोई मनाही नहीं रहेगी.
कार्यक्रम को लेकर दिल्ली से आये सिक्युरिटी कमांडेंट सुमंत कुमार झा ने जिला प्रशासन के सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की है. डीएम अमरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक को संबोधित करते कमांडेंट ने कहा कि जेड प्लस और एसओ प्रोडक्टिव प्रदत्त सुरक्षा व्यवस्था केंद्रीय गृह मंत्री के सुरक्षा में अपनी सर्विस लाइफ का मैक्सिमम आउटपुट देने का प्रयास करें.
कारकेड व्यवस्था उत्तम रहने और स्थानीय पदाधिकारियों को पास निर्गत करने के साथ-साथ ड्रेस का उपयोग गलत ढंग से न हो सके इसके लिए भी निर्देश दिया जा चुका है. स्थानीय लोगों की विचारधारा आदि पर भी ध्यान केंद्रित कर सुरक्षा व्यवस्था की गयी है.
स्थानीय पदाधिकारियों को पास निर्गत करने के साथ-साथ ड्रेस का उपयोग गलत ढंग से न हो सके, इसके लिए तेजतर्रार स्थानीय पदाधिकारियों की नियुक्ति पर बल दिया गया है. इसके अतिरिक्त इमरजेंसी कंट्रोल रूम, सेफ हाउस, एंबुलेंस, आवश्यक उपकरण, दवा की उच्चस्तरीय व्यवस्था की गयी है. कारकेड के बीच बुलेट प्रूफ कार में अमित शाह सवार रहेंगे.
समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड के मेयारी पंचायत में श्मशान की जमीन पर पंचायत सरकार भवन…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पहले ग्रामीण एसपी के रूप में मुकुल कुमार रंजन ने…
समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर रोड स्थित बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की बुनियादी सुविधाओं से…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा थाने की पुलिस ने करीब पांच साल पुराने कार लूटकांड में एक…
बिहार पुलिस को देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान इस साल दिसंबर में प्रदान किया जा…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव के वार्ड संख्या नौ…