Bihar

नये अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने दिया निर्देश: शिक्षक अब रोज विभाग को बताएंगे… उपस्थित श्रीमान, रोज होगी मॉनिटरिंग

शिक्षा विभाग के नये अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने गुरुवार को कार्यभार संभाला. उन्होंने निदेशालयों के पदाधिकारियों के साथ अनौपचारिक बैठक की. इसके बाद उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारियों एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सीधे संवाद किया. सूत्रों के मुताबिक इस समीक्षा बैठक में कार्यभार संभालने के पहले ही दिन उन्होंने साफ कर दिया कि शिक्षकों की उपस्थिति और विभागीय अनुशासन पर उनका विशेष फोकस रहेगा.

शिक्षकों की उपस्थिति की होगी नियमित मॉनीटरिंग

सूत्रों के मुताबिक इस दौरान अपर मुख्य सचिव पाठक ने जिला शिक्षा पदाधिकारियों से कहा कि शिक्षकों की उपस्थिति की नियमित मॉनीटरिंग की जानी चाहिए. विभाग को उसकी नियमित रिपोर्ट भेजी जाये. अब विश्वविद्यालयों के शिक्षकों की मॉनीटरिंग की जायेगी. सूत्र बताते हैं कि अब शिक्षा विभाग के विभागीय कार्यालय, जिला और प्रखंड तक के सभी कार्यालय शनिवार को भी खुलेंगे. निदेशक प्रशासन ने इस संबंध में औपचारिक दिशा निर्देश जारी कर दिये हैं. इस बीच उन्होंने मध्याह्न भोजन योजना की समीक्षा की. विभागीय निदेशक सतीश चंद्र झा ने प्रेजेंटेशन के जरिये जानकारी साझा की.

10 जून को विभिन्न निदेशालयों का प्रेजेंटेशन

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक नौ जून को उच्च शिक्षा निदेशालय, बिहार राज्य पाठ्य पुस्तक प्रकाशन निगम, निदेशालय प्रशासन , जन शिक्षा निदेशालय, निदेशालय पुस्तक और बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत निगम लिमिटेड का प्रेजेंटेशन तय किया गया है. इसी तरह 10 जून को विभिन्न निदेशालयों के प्रेजेंटेशन के लिए समय निर्धारित कर दिया है.

13 जून से होगा सभी स्कूलों का नियमित निरीक्षण

प्रदेश के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों की वीसी / इंटरनेट के जरिये प्रतिदिन सुबह साढ़े नौ बजे से शाम छह बजे तक की उपस्थिति मुख्यालय की तरफ से ली जायेगी. इसके लिए जरूरी तैयारियां करने के निर्देश जारी किये गये हैं. इसके अलावा शिक्षा विभाग ने स्कूलों के निरीक्षण के आदेश दिये हैं. यह दोनों कवायदें 13 जून से नियमित तौर प्रारंभ की जायेंगी. माना जा रहा है कि यह निर्देश गुरुवार को नये अपर मुख्य सचिव केके पाठक के ज्वाइन करने के बाद उनके निर्देश पर दिये गये है.

स्कूलों के निरीक्षण के लिए रोस्टर

इसी तरह जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सभी स्कूलों के निरीक्षण के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्कूलों से जोड़ दें. इनके जरिये प्रतिदिन या एक दिन छोड़ कर (अलटरनेट डे ) स्कूलों के निरीक्षण के लिए रोस्टर बनाया जाये. यह रोस्टर 10 जून तक विभाीय मुख्यालय भेज दिया जाये.

Avinash Roy

Recent Posts

क्या फिर एक होंगे चाचा-भतीजा? पशुपति पारस के पैर छूकर चिराग पासवान ने लिया आशीर्वाद

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।…

3 घंटे ago

बिहार में धनकुबेर डिप्टी कमिश्नर के ठिकानों पर रेड, आय से अधिक दौलत को खंगाल रही SVU

बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों पर लगातार निगरानी विभाग शिकंजा कस रहा है. इस बीच एक…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : पुलिस व ग्रामीणों की पहल पर प्रेमी जोड़े की मंदिर में हुई शादी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : हथौड़ी थाना के बल्लीपुर गांव में सोशल मीडिया से शुरू हुई एक प्रेम…

8 घंटे ago

नशे में चूर समस्तीपुर पुलिस के ASI को लोगों ने बनाया बंधक, अपने ही थाने की पुलिस ने पहुंचकर किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच में शराब पीने की हुई पुष्टि

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खोकसाहा स्थित एक होटल के समीप…

8 घंटे ago

कल्याणपुर में एक समूह कर्मी का प्रेम-प्रसंग में हुआ अपहरण, 5 बाइक पर सवार होकर उठाने पहुंचे थे दर्जनों युवक

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर टारा चौक स्थित एक समूह…

8 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज में 10 सूत्री मांगों को लेकर NSUI का एकदिवसीय धरना, अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज इकाई द्वारा सोमवार को जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा की अध्यक्षता…

19 घंटे ago