बिहार ग्रामीण पथ विकास विभाग में 16 हजार नई बहाली होगी.ये घोषणा राज्य के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने की है.तेजस्वी यादव बिहार ग्रामीण पथ विकास अभिकरण के 22 वें आम सभा एवं विभागीय समीक्षात्मक बैठक को संबोधित कर रहे थे.
इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने कहा कि विभाग के सभी असिस्टेंट इंजीनियर को गाड़ी उपलब्ध कराई जाएगी,क्योंकि इन्हें योजनाओं के निरीक्षण के लिए ग्रामीण क्षेत्र में जाना पड़ता है.आम सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने कहा कि हमलोगो को लाखो किलोमीटर सड़क बनाना है और उसका मेंटेनस करना है.रोड के निर्माण और सेफ्टी और क्वालिटी में कोई समझौता नहीं करना है.
तेजस्वी ने कहा कि जब पुल-पुलिया टूटता है तो सरकार की बदनामी तो होती ही है,उससे ज्यादा लोगो को परेशानी भी होती है.इसलिए कॉन्ट्रैक्टरों को बता दीजिए. यहाँ पैसे की कोई कमी नहीं और समय पर रोड का काम पूरा हो जाना चाहिए.
समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में वर्षों से निरंतर कार्यरत सैकड़ों…
समस्तीपुर/अंगारघाट : अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता गांव अंतर्गत दशर्जा चौर में विगत दिनों गावपुर…
समस्तीपुर : शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी कार्यरत शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग…
समस्तीपुर : करीब चार महीने पहले जेल से बाहर आने के बाद कुख्यात अपराधी मनीष…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पेपर मिल कैंपस में चोरों ने एक बंद घर…
समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधान परिषद के चुनाव में प्रत्याशी रहे…