Bihar

ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला दरभंगा, बदमाशों ने गाड़ी रोककर चार को मारी गोली, तीन की मौत

बिहार के दरभंगा में अपराधियों ने दिन दहाड़े मौत का ऐसा तांडव मचाया कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. यहां दिनदहाड़े अपराधियों ने चार लोगों पर ताबड़तोड़ गोली बरसा दी. बता दें कि यह पूरी घटना गैंगवार की बताई जा रही है. इस घटना में तीन लोगों की मौत की सूचना मिल रही है. बताया जा रहा है कि यह घटना वर्चस्व की लड़ाई की वजह से हुई है.

घटना दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र की है जहां बदमााशों ने एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस घटना में गाड़ी में सवार चार लोगों की गोली लगी. जिसमें से 2 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. जबकि अस्पताल में इलाज के दौरान एक की मौत हो गई. बहेड़ी थाना क्षेत्र के निमेठी चौक के पास यह पूरी वारदात हुई है. इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि अपराधी पहले से ही यहां घटना को अंजाम देने के लिए घात लगाकर बैठे थे. ऐसे में उन्हें पहले से ही पता था कि किसे निशाना बनाना है. जब घटनास्थल के पास गाड़ी पहुंची तो उसे घेर लिया गया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी.

इस घटना में मौके पर अनिल सिंह और उसके एक साथी ने दम तोड़ दिया, के रूप में पहचान हुई है. अनिल सिंह ओझौल गांव का रहने वाला है और उसपर कई बार हमला हो चुका था. इसके साथ ही अनिल सिंह पर भी कई थानों में है मामले दर्ज हैं. अनिल सिंह निगम कर्मी थे और बताया जा रहा है कि इसके पहले भी आपसी वर्चस्व को लेकर उसपर कई बार हमले हो चुके हैं.

वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया है. इसके साथ ही अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है. बता दें कि अनिल सिंह दरभंगा नगर निगम का कर्मी हैं लेकिन आपराधिक जगत में उनका वर्चस्व है. अनिल सिंह कई मामलों में वह वांछित भी चल रहा था. वहीं जिले के एसपी ने बताया कि गाड़ी के भीतर से भी गोली चलाई गई है क्योंकि गाड़ी के भीतर से भी गोली का खोखा मिला है. वहीं फॉरेंसिक की टीम को भी घटनास्थल की जांच के लिए बुलाया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

4 घंटे ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

6 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

14 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

19 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

19 घंटे ago