बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल अपने विवादित कारनामों और बयानों से सुर्खियों में रहते हैं। जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने ऐसा बयान दिया है, जिससे सीएम नीतीश के साथ-साथ पूरी पार्टी टेंशन में आ जाएगी।
नवगछिया में एक सभा को संबोधित करते हुए जेडीयू विधायक ने कहा कि हमारी सरकार मजबूत है। हर काम करने के लिए तैयार है। लेकिन पूरे बिहार के थाना प्रभारी और सीओ बिगड़ चुके हैं। इसके बाद उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि काम नहीं होगा तो हम गाड़ी में डंडा भी रखते हैं।
जानकारी के अनुसार, नवगछिया में एक विवाह भवन में आयोजित जदयू की कार्यकारिणी बैठक बुलाई गई थी। मंच से गोपाल मंडल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे लोग कहते हैं जमीन का म्यूटेशन नहीं होता है। कोई काम नहीं होता है। व्यवस्था लचर होने की शिकायत हमेशा आती है। हमको चुनकर भेजे हैं न। ऊपर सब कुछ होगा। हमारी सरकार मजबूत है। हर काम करने के लिए तैयार है लेकिन पूरे बिहार के थाना प्रभारी और सीओ बिगड़ चुके हैं। लेकिन सुधारेगा कौन, हमारे जैसा गोपाल मंडल सुधारेगा।
जेडीयू के सैकड़ों समर्थकों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि काम नहीं होगा तो हम गाड़ी में डंडा भी रखते हैं। एक ही बात कहते हैं, काम करोगे या हम आएं। काम होने लायक है तो करो लेकिन नौकरी खतरे में मत डालो।
बिहार में निगरानी विभाग (Vigilance Department) ने भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की…
समस्तीपुर : जिले में मॉडिफाइड मोटरसाइकिलों, तेज आवाज वाले साइलेंसर और ताजपुर - बख्तियारपुर फोरलेन…
समस्तीपुर : समता पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 22 वर्षीया एक युवती के कथित…
समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार एवं होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के…