Bihar

CM नीतीश कुमार को फिर मिली जान से मारने की धमकी, दिल्ली पुलिस को आया फोन; कॉलर ने PM मोदी-अमित शाह का लिया नाम

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। बुधवार को दिल्ली पुलिस को एक अज्ञात शख्य ने फोन कर नीतीश कुमार के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की हत्या की धमकी दी है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, दिल्ली की बाहरी जिला पुलिस को बुधवार सुबह दो पीसीआर कॉल प्राप्त हुईं, जिसमें कॉलर ने प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी दी।

इस कॉल के बाद दिल्ली से बिहार तक हड़कंप मच गया। दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। पुलिस का कहना है कि कॉल करने वाले का पता लगाने के लिए एक टीम तैनात की गई है।

मार्च में व्हाट्सएप के जरिये मिली थी धमकी

बता दें कि साल 2023 में यह दूसरी बार है जब नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी दी गई है। इससे पहले 22 मार्च को व्हाट्सएप के जरिये नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया था।धमकी देने वाले आरोपित की पहचान अंकित मिश्रा के रूप में हुई थी।

सूरत से गिरफ्तार हुआ था आरोपित युवक

इस मामले में आरोपित युवक को बिहार पुलिस और गुजरात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया गया था। केस दर्ज करने के बाद आरोपित को पटना के सचिवालय थाने की टीम सूरत लेकर रवाना हुई थी। उसे सूरत के लस्करा से अरेस्ट किया गया था।

 

Avinash Roy

Recent Posts

‘गरीब ही मारा जा रहा…’, कथित जहरीली शराब से मौतों पर तेजस्वी का सरकार पर हमला

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…

2 घंटे ago

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

6 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

6 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

17 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

17 घंटे ago