भागलपुर में गुरुवार की दोपहर बम विस्फोट हुआ है। धमाके में 2 बच्चे जख्मी हो गए हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नाथनगर इलाके के मनोहरपुर की है।
मिली जानकारी के अनुसार मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के अंबाई पंचायत स्थित मनोहरपुर गांव के बगीचे में एक चबूतरे के पास झाड़ियों के बगल में बम रखा था। इसी दौरान आम चुनने गए दो बच्चे इसकी चपेट में आ गए। विस्फोट से दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल बच्चों को भागलपुर के मायागंज अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
दोपहर के वक्त आम चुनने गए थे बच्चे
यह घटना स्थानीय निवासी उमेश चौरसिया के घर पीछे के हिस्से में हुआ। इस ब्लास्ट में धर्मेंद्र चौरसिया के बेटे बालवीर (6) और किसू कुमारी (8) घायल हो गए हैं। धर्मेंद्र चौरसिया पान की फेरी लगता है। दोपहर के वक्त बगीचा में बच्चे आम चुनने गए थे। इस दौरान विस्फोट हुआ और दोनों बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। धमाके की आवाज करीब आधे किलोमीटर तक सुनाई दी।
बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…
समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…
समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…
समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…