Bihar

बिहार टीचर बहाली को लेकर बड़ा अपडेट: CTET-B.Ed में हुए फेल तो खत्म होगा एक मौका ; इस डेट में होगा एग्जाम

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एक ताजा अपडेट जारी किया गया। इस अपडेट में कहा गया है कि शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले वैसे अभ्यर्थी जो सीटेट या B.Ed की परीक्षा में फेल हो जाते हैं तो उनका एक मौका इस परीक्षा में शामिल होने का खत्म हो जाएगा। शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में शामिल होने वाले एपीयरिंग अभ्यर्थियों को दिये गये तीन अवसर में से एक अवसर परीक्षा देने पर समाप्त हो जायेगा।

दरअसल, बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में शामिल होने वाले एपीयरिंग अभ्यर्थी के लिए बीपीएससी द्वारा एक सूचना जारी की गई है। इस सूचना में यह बताया गया है कि, यदि कोई अभ्यर्थी बीएड और सीटेट परीक्षा में फेल भी कर गये तो उनका तीन में से एक अवसर काउंट हो जायेगा। इस बात की जानकारी आयोग के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने ट्वीट कर दी है।

मालूम हो कि,बीपीएससी अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने ट्विट कर लिखा है कि – 31 अगस्त तक होने वाले बीएड और सीटेट परीक्षा में शामिल होने वाले एपीयरिंग अभ्यर्थियों को शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया गया है। लेकिन, वे इस बात का ध्यान रखें कि शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में शामिल होने के लिए उनको दिये गये तीन अवसर में से एक अवसर इसके द्वारा समाप्त हो जायेगा, भले ही बीएड या सीटेट की परीक्षा में फेल होने की वजह से शिक्षक नियुक्ति परीक्षा की मेधा सूची में शामिल करने से वंचित कर दिये गये हो।

जानकारी हो कि, शिक्षा विभाग द्वारा एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई थी। जिसके मुताबिक केंद्र की तरफ से जुलाई में होने जा रही सीटीइटी पेपर वन में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को इस वर्ष, कक्ष एक से पांच तक के लिए विद्यालय अध्यापक के पद पर नियुक्ति के लिए होने वाली परीक्षा में इस शर्त के साथ शामिल हो सकते हैं कि बिहार लोक सेवा आयोग की तरफ से निर्धारित अंतिम तिथि तक उनका परीक्षा फल प्रकाशित हो जाये। अगर ऐसा नहीं होता है तो संबंधित का आवेदन अनुमान्य नहीं होगा।

इधर, इससे पहले शिक्षकों की नियुक्ति के लिए ली जाने वाली परीक्षा की तिथि में भी बदलाव कर दिया है। पहले यह परीक्षा 19 अगस्त, 20 अगस्त, 26 अगस्त और 27 अगस्त को होने वाली थी। लेकिन, अब यह परीक्षा 24 अगस्त और 25 अगस्त को शुरू होगी और अंत की दो तारीख 26 अगस्त और 27 अगस्त को पहले की तरह ही यह परीक्षा आयोजित की जायेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

59 मिनट ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

2 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

2 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

3 घंटे ago

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

13 घंटे ago