Bihar

बिहार में खिलाड़ियों की बंपर बहाली, 22 जून तक करें तुरंत आवेदन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार में खिलाड़ियों की अलग-अलग पदों पर बंपर भर्ती होने वाली है. राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से इसे लेकर ऐलान किया गया था. सरकार खिलाड़ियों के लिए लगातार काम कर रही है. मालूम हो कि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने 19 मई को खेल नियुक्ति पोर्टल लांच किया था. कला संस्कृति एवं युवा विभाग की ओर से तैयारी भी की गई. वहीं, अब खिलाड़ी नौकरी पाने के लिए आवेदन कर सकते है.

मेडल पाने वाले खिलाड़ियों को नौकरी का मौका

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार BSSA की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन फार्म को डाउनलोड करने के बाद आवेदन कर सकते हैं. बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन किया जा सकता है. वेबसाइट को आवेदन के लिए ओपन कर दिया गया है.

खेल डीजी की ओर से भी जानकारी दी गई है कि अलग-अलग पदों पर खेल कोटा से भर्ती ली जाएगी. बिहार के जिस भी खिलाड़ी ने मेडल हासिल किया है. खेलों में पदक प्राप्त करने वाले विजेताओं की सीधी बहाली होने वाली है. उन्हें नौकरी का मौका दिया जाएगा. 22 जून तक खिलाड़ी नौकरी के लिए आवेदन कर सकते है.

18 साल से अधिक उम्र होने पर कर सकेंगे आवेदन

बिहार के खिलाड़ी ने अगर दूसरे राज्य में भी पदक जीता है, तो उन्हें नौकरी का मौका दिया जाएगा. इसके लिए उनकी उम्र 18 साल से अधिक होनी चाहिए और उन्हें भारत का नागरिक होना चाहिए. नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए खिलाड़ियों को https://online.bih.nic.in/GADREC/(S(ssvutf5onpmvkqmvicft01xx))/Default.aspx पर आवेदन करना होगा. जानकारी के अनुसार एक पद के लिए खिलाड़ी का एक ही आवेदन मान्य होगा. यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए आवेदन किया जा सकता है. बिहार में अब खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी मिलने वाली है. इसके लिए छात्रों को जल्द ही आवेदन करना होगा.

Avinash Roy

Recent Posts

पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, साथी जवानों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…

2 घंटे ago

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

11 घंटे ago

PM मोदी के जन्मोत्सव पर मणिपुर भगवती स्थान मंदिर परिसर में 1001 दीप जलाए गये, भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…

13 घंटे ago

प्रशिक्षणार्थियों के लिए बेहतर माहौल और सुविधाओं पर जोर, समस्तीपुर डीएम ने परखा पूसा केंद्र का हाल

समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…

13 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

22 घंटे ago