भागलपुर/खगड़िया : अगुवानी-सुल्तानगंज निर्माणाधीन पुल के तीन पिलर फिर से गिर गए, जिससे लगभग 100 मीटर तक पुल हिस्सा ढह गया। सुल्तानगंज अगुवानी पुल घटना में एक गार्ड के लापता होने की सूचना मिल रही है। किसी की मौत की खबर नहीं है। इससे पूर्व, 29 अप्रैल, 2022 की रात में निर्माणाधीन पुल के 36 स्पैन ढहे थे। रविवार का दिन होने के कारण काम बंद था। अभी तक किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।
इधर, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम खगड़िया के कार्यपालक अभियंता योगेंद्र कुमार ने बताया कि कुछ स्पैन गिरे हैं। वह घटनास्थल की ओर रवाना हो रहे हैं। अभी इसके आगे विशेष कुछ नहीं कहा जा सकता है। वहां पहुंचने के बाद ही स्पष्ट कुछ कहा जा सकेगा।
परबत्ता विधायक डॉक्टर संजीव कुमार ने कहा है कि इस पुल की क्वालिटी को लेकर विधानसभा में भी उन्होंने सवाल उठाए थे। अगुवानी-सुल्तानगंज महासेतु मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का ड्रीम प्रोजेक्ट है, लेकिन यहां निर्माण कंपनी एसपी सिंगला की ओर से क्वालिटी का काम नहीं किया गया है। परबत्ता विधायक ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए दोषियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने एसपी सिंगला के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आलोक झा को भी आड़े हाथों लिया है।
समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…
समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…
समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…
समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…
समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…