बिहार के बेगूसराय में आज उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया जब एनएच-28 पर एक शराब लदा ट्रक पलट गया। ट्रक के पलटते ही लोगों में शराब लूटने की होड़ मच गई। हालांकि समय रहते मौके पर पुलिस पहुंच गई और पूरे स्थिति को नियंत्रण में ले लिया।
घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी- 3 पंचायत स्थित एनएच-28 की है। बताया जा रहा है कि सड़े हुए आम और नींबू की आड़ में शराब की एक बड़ी खेप कहीं ले जाई जा रही थी और इसी वक्त ट्रक चालक ने संतुलन खो दिया और ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
वाहन को किया जब्त
मौके से चालक और उपचालक भागने में सफल रहा। बछवारा थाने की पुलिस ने शराब लेकर भागने के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। गाड़ी के कागजातों के आधार पर तस्करों की पहचान में भी पुलिस जुट गई है।
बछवारा थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। उसमें भारी मात्रा में शराब छिपाकर ले जाई जा रही थी। फिलहाल पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर कागजात के आधार पर कार्रवाई कर रही है।
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…
समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…
समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…