Bihar

बिहार: एटीएम काट सारा रुपया ले गए चोर, सीसीटीवी कैमरे पर ब्लैक पेंट स्प्रे कर की चोरी, पुलिस के आने से पहले भागे चोर

बिहार में मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित नाैवागढ़ी भगत सिंह चौक के पास एसबीआइ के एटीएम काटकर दो चोरों ने बुधवार रात 29.71 लाख पांच सौ रुपये लूट लिए।

चोरों ने इस पूरी घटना को महज 10 मिनट में अंजाम दिया। एटीएम को गैस कटकर से काटने से पहले चोरों ने सीसीटीवी को स्प्रे छिड़कर काला कर दिया, इसके बाद अलार्म का तार काट दिया।

मुंबई से फोन पर इस वारदात की सूचना मिलते ही मुंगेर से तीन थानों की पुलिस महज तीन मिनट में मौके पर पहुंच गई थी। हालांकि, तब तक चोर लूट को अंजाम देकर फरार हो चुके थे।

एएसपी परिचय कुमार की देखरेख में मामले की जांच चल रही है। उन्होंने बताया कि चोरी करने वाले प्रोफेशनल थे। मुफस्सिल थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु एएसपी परिचय कुमार ने बताया कि एटीएम में चोर बुधवार रात लगभग 2.26 बजे घुसे थे।

दोनों चोरों ने चेहरा ढंका हुआ था और चश्मा लगाए हुए थे। सबसे पहले हाथ में ग्लब्स पहने हुए एक चोर एटीएम के अंदर घुसा और अलार्म का तार काट दिया।

दूसरा चोर स्प्रे लेकर घुसा और सीसीटीवी को काला कर दिया। रात 2.49 बजे मुंबई के एसबीआइ के दफ्तर से फोन आया कि मुंगेर-भागलपुर क्षेत्र के नाैवागढ़ी एसबीआइ एटीएम को काटकर चोरी की जा रही है।

सूचना मिलते ही रात 2.53 बजे कोतवाली थानाध्यक्ष, कासिम बाजार थानाध्यक्ष, पूूरबसराय और मुफस्सिल की पुलिस मौके पर पहुंची।

पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। एटीएम के बाहर एक सफेद रंग की गाड़ी भी खड़ी थी। चोरी के बाद चोर इसी गाड़ी से फरार हो गए।

पहले भागलपुर फिर मुंगेर पुलिस को आया कॉल

एटीएम में चोरी की घटना के बाद सर्विलांस से मुंबई एसबीआइ के मुख्यालय को सूचना मिली। घटनास्थल भागलपुर जाेन के अंतर्गत आता है, ऐसे में मुंबई से पहले भागलपुर पुलिस को फोन किया गया।

जब भागलपुर पुलिस ने क्षेत्र मुंगेर जिले में होने की बात कही तो इसके बाद मुंगेर पुलिस से संपर्क किया गया। मुंगेर पुलिस को रात 2.49 बजे फोन आया। कॉल आने के महज तीन मिनट बाद मुंगेर पुलिस पहुंच गई और मामले की जांच पड़ताल की।

इंश्योरेंस मिलने के बाद बैंक भी नहीं लेती जांच में दिलचस्पी

जानकारों का कहना है कि एटीएम में रखे पैसाें का इंश्योरेंस होता है। एटीएम में चोरी की घटनाएं होने के बाद बैंक को इंश्योरेंस से रुपये आसानी से एफआइआर दर्ज होते ही मिल जाते हैं।

इस कारण अपराधियों की पहचान, उसकी गिरफ्तारी या गिरोह को पकड़ने में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं होती है। इस कारण पुलिस भी इन मामलों की जांच में शिथिलता बरतती है। ऐसे में लगातार ऐसी घटनाओं की संभावना बनी रहती है।

एटीएम में नहीं था सुरक्षा गार्ड

जिस एटीएम के अंदर से 29.71 लाख पांच सौ रुपये की चोरी हुई है, उसमें सुरक्षा का कोई पुख्ता इंतजाम नहीं था। सीसीटीवी और अलार्म के भरोसे एटीएम को छोड़ दिया गया था।

यहां पर किसी सुरक्षा गार्ड की तैनाती नहीं की गई थी। यह एटीएम भागलपुर-मुंगेर एनएच-80 पर है। 24 घंटे खुला रहता है। सुरक्षा के लिहाज से कोई इंतजाम नहीं है।

शातिर चोरों का काम

एटीएम को गैस कटर से काटकर बड़ी रकम की चोरी करने वाले दोनों चोर प्रोफेशनल थे। पुलिस ने बताया कि दोनों चोर हाथ में मोटे रबड़ ग्लबस पहने हुए थे, ताकि एफएसएल की जांच में कोई निशान नहीं मिले।

चेहरा ढंकने के साथ-साथ दोनों ने कैप और चश्मा लगाया हुआ था। इस घटना के सीसीटीवी फुटेज में दिखता है कि पहले एक चोर अंदर जाकर अलार्म का तार काटता है। दूसरा सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे कर देता है।

मामले की चल रही जांच

प्रशिक्षु एएसपी परिचय कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद महज तीन मिनट में पुलिस पहुंच गई थी। दोनों चोर काफी शातिर थे। मामले की जांच चल रही है। एफएसएल टीम को बुलाया है। जल्द मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

 

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

1 घंटा ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

1 घंटा ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

16 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

16 घंटे ago