Bihar

खुशखबरी! अब ट्रेन में मिलेगा दही-चूड़ा और मनेर का लड्‌डू, मेन्यू में शामिल होगा मखाने का खीर और मछली-चावल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ट्रेन में यात्रियों को दिये जाने वाले खाने के मेन्यू में बड़ा बदलाव करने जा रहा है. बताया जा रहा है कि आईआरसीटीसी अब लंबी दूरी की ट्रेनों में लोकल खाना और नाश्ता यात्रियों को परोसेगा. इसका अर्थ है कि जिस स्टेशन से ट्रेन की रवानगी होगी उस जगह का स्थानीय खाना ट्रेन के मेन्यू में शामिल किया जाएगा. साथ ही, यात्रियों को अपने ट्रैवल के दौरान मोटे अनाज का बना हुआ लजीज खाना भी परोसने की तैयारी की जा रही है. रेलवे के द्वारा इसका ट्रायल राजेंद्र नगर-नई दिल्ली जाने वाली तेजस एक्सप्रेस में शुरू किया गया है.

ट्रेन के मेन्यू में जूड़ेगें कई व्यंजन

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन पटना के अधिकारी ने बताया कि पटना से दिल्ली चलने वाली तेजस में यात्रियों के रिस्पांस और फिडबैक को देखा जा रहा है. वैसे रेल कोच रेस्टोरेंट में मोटे अनाज के बने व्यंजन लोगों को खास पसंद आ रहे हैं. अच्छे रिस्पॉन्स को देखकर रेलवे जल्द ही ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को भी ये व्यंजन ट्रेन के अंदर उपलब्ध करायेगा.

जैसे- दरभंगा से खुलने वाली स्वतंत्रता सेनानी, बिहार संपर्क क्रांति, पवन एक्सप्रेस सहित अन्य कई एक्सप्रेस ट्रेनों में मिथिला का प्रसिद्ध भोजन दही-चूड़ा, मखाने की खीर सहित मखाने से तैयार अन्य व्यंजन और मछली चावल परोसा जाएगा. हमारी कोशिश है कि यात्रियों के सफर को आरामदेह और घर जैसा खाना उपलब्ध हो.

ट्रेन में मिलेगा लड्डू

आईआरसीटीसी के संयुक्त प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि बिहार के ज्यादातर लोगों को दही-चूड़ा पसंद है. ऐसे में इसे मेन्यू में एड करने की तैयारी चल रही है. वहीं, मखाना का खीर भी एड किया जाएगा. मखाना के खीर में यात्रियों को शुगर फ्री का विकल्प भी उपलब्ध कराने पर विचार चल रहा है. इसे हम नाश्ते के विकल्प के रुप में देख सकते हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

4 घंटे ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

4 घंटे ago

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

9 घंटे ago