Bihar

जी20 बैठक के लिए आज बिहार पहुंचेंगे विदेशी मेहमान, पटना में 150 मजिस्ट्रेट, 1000 पुलिसकर्मी तैनात

बिहार में 22-23 जून को श्रम भागीदारी समूह की दो दिवसीय जी-20 बैठक होगी। इसमें दुनियाभर से करीब 150 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। बैठक को लेकर बिहार में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। बैठक में शामिल होने वाले प्रतिनिधि बुधवार को पटना पहुंच जाएंगे। शाम में उनके बिहार संग्रहालय के भ्रमण करने की भी संभावना है। राज्य पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

अपर पुलिस महानिदेशक जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती के साथ ही वरीय अधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। पटना जिला पुलिस बल को ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रित करने के भी निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी तरह की परेशानी नहीं हो।

कार्यक्रम स्थल के पास रहेंगी दमकल की 50 गाड़ियां

पटना में 21 जून से शुरू हो रही जी-20 की बैठक को लेकर दमकल विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली है। अगलगी की घटना को रोकने के लिए बैठक और कार्यक्रम स्थल के समीप दमकल की 50 गाड़ियों की तैनाती की जाएगी। दमकल के साथ विभाग के 175 अधिकारी और कर्मियों की प्रतिनियुक्ति हुई है।

विदेशी मेहमानों की सुरक्षा में लगाए गए 150 मजिस्ट्रेट

जी-20 की बैठक में भाग लेने आ रहे विदेशी मेहमानों की सुरक्षा में 150 मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा करीब एक हजार पुलिस अधिकारियों और जवानों की भी ड्यूटी लगाई गई है। जिला प्रशासन ने जी-20 को लेकर कई राउंड बैठकें की जिसमें सुरक्षा इंतजामों को लेकर काफी विचार विमर्श किया गया।

ज्ञान भवन में डबल लेयर सिक्योरिटी

अधिकारियों का कहना है कि ज्ञान भवन की सुरक्षा दो लेयर में होगी। 22 और 23 जून को पटना के ज्ञान भवन में ही जी 20 की बैठक होगी। इसके मद्देनजर वहां चौबीस घंटे सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पास के आधार पर ही वहां प्रवेश की इजाजत मिलेगा। तीन शिफ्ट में मजिस्ट्रेट और पुलिसबल ड्यूटी करेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सांस्कृतिक अध्यक्ष बने समस्तीपुर के अरशद रजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…

2 घंटे ago

अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन की पहल से महिला का सफल स्पाइनल ऑपरेशन, आर्थिक सहयोग भी मिला

समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…

4 घंटे ago

बिहार में पंचायती राज विभाग का घूसखोर JE गिरफ्तार, निगरानी ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…

4 घंटे ago

छाती में 9 mm की बाती डाल देंगे, बिहार BJP प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, की शिकायत

भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में दो लोगों को बदमाशों ने मारी गोली, भीड़ ने एक बदमाश को पीट-पीट कर मार डाला, जानें क्या है पूरा मामला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…

4 घंटे ago

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ DAV ने मनाया वार्षिकोत्सव, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ

समस्तीपुर : शहर के हरपुर एलौथ स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल ने वार्षिकोत्सव मनाया। मुख्य अतिथि…

4 घंटे ago