Bihar

बिहार: मोबाइल चोरी के आरोप में चलती ट्रेन से लोगो ने फेंका दिया… 8 माह बाद वापस लौटा घर, परिवार ने दूसरे शव को दफना दिया था

8 महीने पहले जिस बेटे को मरा समझ माता-पिता ने दफना दिया। वह अचानक घर आ गया। बेटे को जिंदा देख मां की आंखें गमगीन हो गईं। पिता भी खुशी से फूले नहीं समा रहे। घटना मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की ओपी इलाके के टारसन गांव का है।

दरअसल, 16 दिसंबर 2022 को ट्रेन में मोबाइल चोरी के आरोप में लोगों ने मोहम्मद एहताम अंसारी की पिटाई कर दी थी, फिर उसे चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया था। बेटे को मरा समझकर परिवार वालों ने उसे दफना दिया था। एहताब अचानक 7 जून की रात घर वापस आ गया। 8 माह बाद लौटे युवक से मिलने और उसे देखने के लिए घर पर मिलनेवालों का तांता लगा है।

बात दिसंबर 2022 की है। टारसन गांव के रहनेवाले मो. याकूब का सबसे छोटा बेटा 26 साल का मो. एहताब जरी का काम करने दिल्ली गया था। वहा से वो धागा, नग व अन्य सामान खरीदने लखनऊ जा रहा था। इसी दौरान ट्रेन में मोबाइल चोरी करने के आरोप पर यात्रियों ने उसकी जमकर पिटाई की। उसे ट्रेन से नीचे फेंक दिया।

मो. एहताब की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। एहताब के परिजनों ने वीडियो देखने के बाद उत्तर प्रदेश की शाहजहांपुर पुलिस से संपर्क किया।

पुलिस ने बताया कि आपके बेटे की मौत हो गई है। इसके बाद एहताब के पिता व अन्य संबंधी पहुंचे। कदकाठी से शव की पहचान की। फिर उसे शाहजहांपुर में ही दफन कर दिया।

अब करीब आठ महीने के बाद एहताब अचानक 7 जून की रात घर वापस आ गया।

घर पहुंचे एहताब ने परिवार को बताई पूरी कहानी

7 जून को घर पहुंचे एहताब की आवाज गुम हो गई है। वह अब परिवार से इशारों में बातचीत कर रहा है। उसकी शादी हो चुकी है। दो बच्चे भी हैं। छह साल का एक लड़का और चार साल की बेटी है।

एहताब ने परिवार को बताया कि ट्रेन में उसकी पिटाई की गई। फिर यात्रियों ने उसे चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। वो गंभीर रूप से जख्मी हो गया। फिर जैसे-तैसे गुजरात पहुंचा। अभी तक वो एक आश्रम में रहा। वहीं इलाज हुआ।

उसकी याद्दाश्त भी चली गई थी। एक सप्ताह पहले अचानक उसकी याद्दाश्त लौट आई। फिर उसने आश्रम के एक बाबा को बताया कि वो बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला है। बाबा ने उसके लिए ट्रेन का टिकट कटवा दिया और उसे मुजफ्फरपुर भेज दिया।

बता दें कि 13 दिसंबर को मो. एहताब दिल्ली गया था। वहां से 18 दिसंबर की रात लखनऊ के लिए निकला। उसे धागा और कुछ सामान खरीदने थे। लखनऊ जाने के दौरान ही ट्रेन में एक यात्री का मोबाइल चोरी हो गया। छानबीन के दौरान मोबाइल एहताब के पास से निकला। इसके बाद यात्रियों ने उसकी जमकर पिटाई की और ट्रेन से नीचे फेंक दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

3 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

12 घंटे ago

शहर के आदर्शनगर में हुए छात्रा की ह’त्या मामले में नामजद आरोपी जितवारपुर चौथ से गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…

18 घंटे ago

बिथान बाजार स्थित मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर फायरिंग मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार, घर से पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…

18 घंटे ago