Bihar

‘ये अटल जी को भूल चुके..’ नीतीश कुमार ने बताया रेल मंत्री पद त्यागकर वाजपेयी के सामने क्यों जोड़े थे हाथ

बिहार की सियासत इस समय गरमायी हुई है. मिशन 2024 को लेकर महागठबंधन और एनडीए दोनों अपनी तैयारी तेज कर चुकी है. वहीं दोनों खेमा एक-दूसरे पर हमलावर भी है. रामनवमी 2023 के दौरान हुई हिंसक घटनाओं से लेकर कई अन्य मामलों पर सियासी पारा चढ़ा हुआ है. इस बीच सूबे के मुखिया नीतीश कुमार ने मीडिया को बताया कि केंद्र में बैठी वर्तमान भाजपा सरकार पूर्व में रहे अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार से कैसे अलग है.

अटल बिहारी को भूलने का आरोप

नीतीश कुमार ने भाजपा पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि ये लोग अब अटल बिहारी वाजपेयी को भूल चुके हैं. सीएम बोले की हम उनकी तारीफ हमेसा करते रहे हैं. श्रद्धेय अटल जी के समय कभी हिंदू-मुस्लिम वाला झंझट नहीं था. उनके नेतृत्व में हमने काम किया है. उन्होंने जो किया वो याद रखा जाएगा. सब मिलकर काम करते थे. विपक्ष के लोग भी खुशी से और मिलकर काम करते थे.

रेलमंत्री काल की दिलाई याद

नीतीश कुमार ने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि अटल बिहारी की सरकार में वो रेल मंत्री बने थे. बंगाल में उस दौरान बड़ा ट्रेन हादसा हुआ था और 100 लोगों की मौत देखकर हमने रेलमंत्री पद से इस्तीफा देने का फैसला किया. तब प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पास इस्तीफा लेकर गए तो उन्होंने स्वीकार नहीं किया. दूसरी बार गए और उनके सामने हाथ जोड़कर निवेदन किए तो वो माने.

मोदी सरकार पर तंज

नीतीश कुमार ने कहा कि आजकल क्या कोई इस्तीफा देता है. हमें दूसरी बार बनाया तो बड़े काम किए और आज वैसे हादसे नहीं होते हैं. पर मेरी काम को और अटल बिहारी वाजपेयी जी के समय कराए काम को दिखाकर उसे अपना किया काम बताते हैं. ये लोग कुछ कर कहां पाते हैं. वहीं जातिय जनगणना पर सीएम बोले कि ये सबने मिलकर फैसला लिया और इसका अच्छा परिणाम दिखेगा.

Avinash Roy

Recent Posts

सिपाही और हवलदार के सेवानिवृत्त होने पर समस्तीपुर एसपी ने किया सम्मानित

समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…

5 मिनट ago

बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…

3 घंटे ago

हसनपुर में दो दिनों से गायब युवक का मिला शव, बेरहमी से गला रेतकर चहारदीवारी के अंदर फेंका

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से गायब एक 19…

3 घंटे ago

समस्तीपुर-पूसा मुख्य मार्ग पर साइकिल सवार युवक की अज्ञात वाहन से ठोकर लगने पर मौ’त

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पूसा-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर बुधवार को ताल दशहरा के…

4 घंटे ago

बिहार : शीतला माता मंदिर में भगदड़ के बाद ऐक्शन, 20 लोगों पर केस; पंडा समिति के 4 सदस्य अरेस्ट

नालंदा के शीतला मंदिर में हुई भगदड़ के बाद अब बड़ा ऐक्शन लिया गया है।…

7 घंटे ago

छात्र संगठन AISA ने JNU के पूर्व अध्यक्ष की पुण्यतिथि मनायी, श्रद्धांजलि देकर किया नमन

समस्तीपुर : छात्र संगठन आइसा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शहर के माल गोदाम चौक स्थित…

12 घंटे ago