Bihar

बिहार शिक्षक बहाली परीक्षा के सिलेबस पर शिक्षक संघों ने जताया विरोध, नेगेटिव मार्किंग के प्रावधान को बताया गलत

बिहार के सरकारी विद्यालयों में होने वाली शिक्षकों की बहाली के लिए बीपीएससी ने सिलेबस जारी कर दिया है. सिलेबस जारी होते ही शिक्षक व अभ्यर्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया है. बिहार प्रारंभिक युवा शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष दीपांकर गौरव ने बताया कि शिक्षक बहाली के लिए बीपीएससी द्वारा ली जाने वाली परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान किया गया है, जो गलत है. सिलेबस में सामान्य अध्ययन के प्रश्नों पर अधिक फोकस किया गया है जिसमें नेगेटिव मार्किंग से परीक्षार्थियों को परेशानी होगी.

सरकार जानबूझ कर ला रही ऐसे नियम, जिससे सीटें खाली रह जाए

दीपांकर ने आरोप लगाया कि सरकार जान बूझ कर ऐसे नियम लगा रही है ताकि शिक्षक बहाली में सीटें खाली रह जाएं. पूर्व में बीपीएससी ने प्रधानाध्यापक के पदों के लिए भी परीक्षा आयोजित की थी, जिसमें ऋणात्मक अंकों का प्रावधान था. 6421 सीटों पर ली गयी परीक्षा में मात्र 421 परीक्षार्थी पास हो पाये थे. छह हजार हेडमास्टर के पदों पर शिक्षा विभाग को योग्य अभ्यर्थी नहीं मिल सके थे.

बीपीएससी ने वेबसाईट पर जारी किया सिलेबस

बता दें कि बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी ) ने शनिवार को शिक्षक नियुक्ति का सिलेबस जारी कर दिया. आयोग ने विषयवार पाठ्यक्रम एवं परीक्षा की संरचना आदि का विवरण अपने वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर अपलोड कर दिया है. प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए सिर्फ सामान्य अध्ययन और माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लिए विषय के साथ सामान्य अध्ययन की भी परीक्षा ली गयी है.

परीक्षा के प्रश्न वस्तुनिष्ट और बहुवैकल्पिक होंगे और निगेटिव मार्किंग भी होगी. आयोग शीघ्र ही विज्ञापन का प्रकाशन कर आयोग ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करेगा. विदित हो कि प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के 1.78 लाख शिक्षकों की नियुक्ति होनी है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में राशन कार्ड बनवाने के लिए जानिए नया नियम, बिना इस प्रोसेस के नहीं मिलेगा अनाज, पुराने आवेदकों के लिए भी अनिवार्य

बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए राशन लेना पहले से मुश्किल हो सकता है. राज्य…

15 घंटे ago

आशिक ने रची अपनी हत्या की झूठी कहानी, प्रेमिका को लेकर फरार युवक 3 साल बाद गिरफ्तार

बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण…

16 घंटे ago

जनसेवा एक्सप्रेस, सहरसा-समस्तीपुर समेत 3 ट्रेनें देरी से चलेंगी; 14 अक्टूबर तक 12 दिन ब्लॉक

बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…

17 घंटे ago

पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, साथी जवानों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…

21 घंटे ago

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

23 घंटे ago