Bihar

बिहार शिक्षक नियमावली को लेकर शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर का बड़ा बयान, जानें शिक्षक संघ को क्या दी नसीहत

शिक्षक नियुक्ति के लिए बनी नयी नियमावली पर बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर का बड़ा बयान आया है. शिक्षामंत्री ने दो टूक शब्दों में कहा है कि अब इसपर कोई विचार नहीं होगा. शिक्षक संघ इस नियमावली में संशोधन की मांग कर रहे हैं. शिक्षकों की इस मांग को बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर ने गलत ठहराया. उन्होंने कहा कि कोई भी संगठन इसे लेकर यदि आंदोलन करता है, तो यह उचित नहीं है. शिक्षा मंत्री के इस बयान से यह स्पष्ट हो गया है कि इस नियमावली में सरकार अब किसी तरह का संशोधन करने नहीं जा रही है.

नौकरी पाने का बड़ा अवसर

बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने शिक्षक नियुक्ति की नयी नियमावली 2023 का हो रहे विरोध को गलत बताते हुए कहा कि बिहार सरकार ने इस नियमावली को इसलिए बनाया कि बिहारवासियों की बेरोजगारी दूर हो. उन्हें नौकरी पाने का बड़ा अवसर मिले. जो लोग इस नियमावली का विरोध कर रहे हैं वो किसी भी तरह इसे लटकाना चाहते हैं. नियमावली का विरोध ना तो बिहार के बेरोजगारों के हित में है और ना ही बिहार की शिक्षा के हित में है. इसलिए जो भी नियमावली बिहार सरकार ने बनायी है, उसके समर्थन में लोगों को खड़ा होना चाहिए. इससे राज्य का तो हित होगा ही शिक्षा में भी सुधार होगा.

बिहार ज्ञान की भूमि रही है

शिक्षा मंत्री ने कहा कि बिहार ज्ञान की भूमि रही है. हमारी विरासत ऐसी रही है कि दूनियाभर में बिहार के डंका बजता था. बिहार के ज्ञान की दिशा में सरकार के कदम पड़े हैं. बिहार की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन लोग इसके खिलाफ खड़े हो रहे हैं. यह बिल्कुल नहीं होना चाहिए. बिहार की शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए इस नियमावली को लाया गया है, लेकिन कुछ लोगों को यह अच्छा नहीं लग रहा है. वे इसके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं. ऐसे लोगों को भी सोचना चाहिए कि सरकार बिहार के हित में काम कर रही है. ऐसे में कोई संगठन आंदोलन कोई करता है तो यह उचित नहीं होगा.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर की रहने वाली डॉक्टर ने वाराणसी में लिया इंसुलिन का ओवरडोज, खुद को 100 अधिक इंजेक्शन लगाए, डिप्रेशन में जान देने की कोशिश

समस्तीपुर : बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा‎विज्ञान संस्थान (आईएमएस) में सर्जरी‎ विभाग की…

14 मिनट ago

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

11 घंटे ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

11 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

12 घंटे ago