Bihar

बिहार: शादी में पटाखे से विवाद… मंडप से दूल्‍हा-पिता समेत चार लोग उन्‍हीं की कार सहि‍त किडनैप

मंडप सजा हुआ था, दुल्हन हाथ में मेंहदी रचाकर अपने पिया जी का इंतजार कर रही थी. पटाखे और शोर-शराबे के बीच बारात नाचते हुए लड़की के घर भी पहुंची जिसके बाद दूल्हा मंडप में बैठ भी गया लेकिन तभी हुआ कुछ ऐसा कि फेरे और सिंदूरदान नहीं हो सका. दरअसल पटाखे फोड़ने को लेकर बाराती और सराती के बीच में पहले तो तू-तू मैं-मैं शुरू हुई और फिर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. फिर क्या था, सराती पार्टी ने दूल्हे और उसके कुछ रिश्तेदारों को बांस में बांधकर टॉर्चर करना शुरू कर दिया.

इसके बाद दूल्हे की कार पर ही दूल्हा समेत चार लोगों को बिठाया और कहीं निकल गए. मामला पुलिस तक पहुंचा. लड़का पक्ष ने लड़की पक्ष के विरुद्ध महलगांव थाना में आवेदन देते हुए कहा है कि दूल्हे और अन्य रिश्तेदारों को लड़की वालों ने अगवा कर लिया है. अररिया के के महलगांव थाना के पचेली गांव में पूर्णिया जिले के जलालगढ़ प्रखंड के तरोना गांव से बारात आई थी. रामानंद विश्वास ने पुलिस को दिये गए आवेदन में कहा है कि मेरे भतीजा अवनीश कुमार विश्वास (दूल्हा) की शादी के लिए अररिया के महलगांव थाना के पचेली गांव में दो बजे रात में मंडप में पहुंचे जहां पर शादी की बेदी पर मन्त्रोचार चल रहा था. इसी बीच बच्चे पटाखा फोड़ने लगे, जिसको लेकर वर-वधु पक्ष में झगड़ा शुरू हो गया.

इसी बीच दीपक कुमार, पिंकेश कुमार समेत दस पंद्रह लोगों के साथ गाली गलौज और मारपीट शुरू कर दिए. आवेदन के मुताबिक कन्या पक्ष के इन लोगों ने ही हथियार का भय दिखाकर लड़की को दिए जाने वाले जेवर, 20 भरी चांदी, एक भरी सोना छीन लिया और फायरिंग भी की. आवेदन में लड़की के चाचा ने कहा है कि वर पक्ष के दूल्हा अविनेश कुमार समेत, दूल्हे के पिता चमनलाल विश्वास, निलेश कुमार विश्वास को मारपीट कर दूल्हे की गाड़ी पर हीं लेकर कहीं फरार हो गया.

इस घटना में दूल्हा सहित चार लोगों को बांधकर मारपीट भी की गई है. दूल्हे के चाचा ने थाना में आवेदन देकर दूल्हा समेत चार लोगों एक कुशल बरामदगी की गुहार पुलिस से लगाई है. इस मामले में महलगांव थानेदार मोहम्मद गुलाम शाहबाज ने बताया कि वारदात को संज्ञान में लेकर पुलिस पड़ताल में जुटी है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

5 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

6 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

8 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

18 घंटे ago