Bihar

बिहार: ससुर की हत्या कर थाने पहुंची महिला, SHO से बोली- मेरा दुष्कर्म करना चाहता था, इसलिए मारा

पश्चिम चंपारण में बगहा पुलिस जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार सुबह अपने ससुर (58) की हत्या कर बहू (32) खुद थाने पहुंची। महिला ने बताया, चाकू से गोदकर उसने अपने ससुर को मार डाला। क्योंकि वो उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश कर रहा था। विरोध करने पर भी जब ससुर नहीं माना तो मैंने उसकी हत्या कर दी।

महिला ने बताया कि पहले भी उसके ससुर ने दुष्कर्म की कोशिश की थी। कई बार इसे लेकर झगड़ा भी हुआ था। घटना जिले के रामनगर थाना क्षेत्र की है। थानाध्यक्ष अनंतराम ने बताया, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

थाने पहुंच बोली- मैंने अपने ससुर का किया है मर्डर…

ससुर की हत्या करने के बाद महिला ने खुद पुलिस वालों को फोन कर इसकी सूचना दी। पुलिस ने आने में देरी की तो महिला खुद थाने पहुंच गई। इसके बाद महिला ने थाना प्रभारी को पूरी कहानी सुनाई, जिसके बाद महिला को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है।

मृतक का बेटा बोला- पहले भी पिता ने दुष्कर्म की कोशिश की थी…

मामले में महिला के पति ने बताया कि मेरे पिता की पत्नी पर नजर थी। पहले भी उन्होंने जबरदस्ती करने का प्रयास किया गया था, जिसे लेकर कई दफा झगड़ा भी हुआ था। हालांकि, स्थानीय लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हो गया था। उस वक्त लगा था कि धीरे-धीरे चीजें सुधर जाएंगी। इसे लेकर कई दफा पंचायती भी हुई थी, लेकिन मेरे पिता की आदत में कोई सुधार नहीं हुआ।

Avinash Roy

Recent Posts

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

4 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

6 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

10 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

10 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

11 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

11 घंटे ago