बिहार के मोतिहारी में हाॅनर किलिंगका मामला सामने आया है. सुगौली थाना क्षेत्र में एक किशोर और एक किशोरी का अधजला शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. हालांकि, किशोर के परिजन इस मामले में स्पष्ट कुछ नहीं बता रहे हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जलती चिता से दोनों का शव बरामद किया. दोनों शव लगभग 75 प्रतिशत जलने की बात बतायी जा रही है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. घटना सुगौली थाना क्षेत्र के माली डुमरी गांव की है.
लड़का-लड़की एक ही गांव के रहने वाले:
मरने वाले दोनों किशोर डुमरी के रहने वाले थे. दोनों का शव सिकरहना नदी के किनारे जलाया जा रहा था. डीएसपी सदर आईपीएस राज ने बताया कि प्रथम दृष्टया हाॅनर किलिंग का मामला लगता है. लड़की की मां को हिरासत में लिया गया है. मृत किशोर चाची ने बताया कि गांव के ब्रह्म स्थान के पास नाच हो रहा था और लड़का वहीं नाच देखने गया था. वहीं दोनों की गला रेतकर हत्या की गई है. अब दोनों के बीच में क्या था. यह नहीं मालूम, लेकिन मरने से पहले लड़की बोल रही थी कि लड़का से उसका कोई संबंध नहीं है. इसलिए पहले लड़की को मारा गया, फिर लड़के की गला रेतकर हत्या कर दी गई.
लड़की की मां से हो रही पूछताछ:
परिजन ने बताया कि रात में ही पता चला गया था कि लड़के की गला रेतकर हत्या कर दी गई है और उसका शव जलाया जा रहा है. जब सूचना मिलने पर वहां पहुंचे तो लड़की के घरवालों ने खदेड़ दिया. उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. तब पुलिस के साथ सभी वहां पहुंचे और चिता से शव निकाला गया. डीएसपी सदर आईपीएस राज ने बताया कि लड़की की मां से पूछताछ की जा रही है. लड़की के परिवार के अन्य सदस्य घर छोड़कर फरार हैं. घटना की जांच की जा रही है.
समस्तीपुर : जिले में प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा…
समस्तीपुर : बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्साविज्ञान संस्थान (आईएमएस) में सर्जरी विभाग की…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…
समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…