Bihar

पटना के बेली रोड पर चारों तरफ बेरोकटोक दौड़ सकेंगी गाड़ियां, जुलाई तक तैयार हो जाएगा लोहिया पथ चक्र

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

पटना के बेली रोड में हड़ताली मोड़ पर लोहिया पथ चक्र जुलाई तक तैयार हो जायेगा. लोहिया पथ चक्र के के तैयार होने पर हड़ताली मोड़ के समीप चारों तरफ बिना बाधा के वाहन फर्राटा भरेंगे. बेली रोड सहित दारोगा प्रसाद राय पथ, बोरिंग कैनाल रोड में लोग बिना किसी रुकावट के आने-जाने का काम करेंगे. लोहिया पथ चक्र को पूरा करने के लिए निर्माण का काम तेजी से हो रहा है.

दोनों तरफ लगभग 80 मीटर का रैंप

हड़ताली मोड़ पर मुख्य फ्लाइओवर की छत ढालने का काम अगले माह के पहले सप्ताह में शुरू हो जायेगा. मुख्य फ्लाइओवर में मात्र 50 मीटर लंबा छत ढालने का काम होगा. छत ढालने के लिए सारी तैयारी पूरी हो गयी है. इसके दोनों तरफ लगभग 80 मीटर रैंप तैयार होगा. हड़ताली मोड़ पर अटल पथ के फ्लाइओवर के नीचे से रैंप के सहारे लोग मुख्य फ्लाइओवर पर चढ़ेंगे. वहीं दूसरे छोर से बिहार म्यूजियम की ओर से चढ़ेंगे.

बिना किसी बाधा के आना-जाना होगा

लोहिया पथ चक्र तैयार होने पर बेली रोड सहित हड़ताली मोड़ के समीप दारोगा प्रसाद राय पथ व बोरिंग कैनाल रोड में बिना किसी बाधा के निर्बाध ट्रैफिक संचालन होगा. इसके लिए हड़ताली मोड़ पर अंडरपास तैयार हो रहा है. मुख्य फ्लाइओवर के नीचे से लोग दारोगा प्रसाद राय पथ व बोरिंग कैनाल रोड में आ-जा सकेंगे. दारोगा प्रसाद राय पथ में लोहिया पथ चक्र का हिस्सा बन कर तैयार है.दारोगा प्रसाद राय पथ से बेली रोड में बिहार म्यूजियम की ओर जाने के लिए हड़ताली मोड़ के दोनों छोर पर अंडरपास बन कर तैयार है.

बोरिंग कैनाल रोड में अगले माह तैयार होगा अंडरपास

लोहिया पथ चक्र में बोरिंग कैनाल रोड में अंडरपास बनाने का काम जून के पहले सप्ताह में शुरू होगा.हड़ताली मोड़ से मोहिनी मोड़ तक लगभग 250 मीटर अंडरपास का निर्माण होना है.अंडरपास का निर्माण ड्रेनेज के निर्माण का काम पूरा होने के बाद शुरू होगा. जानकारी के अनुसार ड्रोनेज का काम अंतिम चरण में है. इंदिरा भवन के साइड में लगभग 20 मीटर में काम बचा है.बोरिंग कैनाल रोड में अंडरपास के दोनों साइड सर्विस रोड भी तैयार किया जा रहा है. बांये सर्विस रोड से बेली रोड में बिहार म्यूजियम की ओर लोग निकल जायें. जबकि बेली रोड से बोरिंग कैनाल रोड में सर्विस रोड से आने के लिए पंत भवन के बगल से लोग जायेंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

12 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त, महिला जवान घायल, तीन हिरासत में

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट बाजार में वारंटी की…

13 घंटे ago

पूसा कृषि विश्वविद्यालय की सलाह: वैज्ञानिक ढंग से धान की खेती कर कम लागत में पाएं अधिक उत्पादन

समस्तीपुर : धान की खेती मुख्य रूप से मानसून की खेती है। देश के कई…

13 घंटे ago