Bihar

बिहार: अमेजन से ऑर्डर किया ड्रोन..निकली पानी की दो बोतल:, शक होने पर पैकेट खोलने का वीडियो बनाया

बिहार के गया में ऑनलाइन कंपनी से एक युवक ने ड्रोन कैमरा ऑर्डर किया था, लेकिन उसमें पानी की बोतल निकली. मामला गया शहर के पंचायती अखाड़ा का है. यहां के रहने वाले सदात अनवर नाम के युवक ने एक ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर आर्डर कर ड्रोन कैमरा मंगाया था. डिलीवरी ब्वॉय ऑर्डर पर पैकेट लेकर आया, लेकिन पैकेट को हल्का पाकर युवक को कुछ शक हुआ और उसने ऑर्डर के पैकेट को डिलीवरी ब्वॉय के सामने खोला. इस दौरान युवक ने इसका मोबाइल पर वीडियो भी बनाया. जब पैकेट खुली तो युवक हक्का-बक्का रह गया. ड्रोन कैमरा की जगह पैकेट से पानी की 2 बोतल निकली.

7899 रुपए में ड्रोन कैमरे का किया था ऑर्डर:

गया शहर के पंचायती अखाड़ा के रहने वाले सदात अनवर ने अमेजन पर ड्रोन कैमरा का आर्डर किया था. इसकी कीमत 7899 रुपए थी. बुधवार को डिलीवरी ब्वॉय ऑर्डर के मुताबिक ड्रोन कैमरे का पैकेट लेकर आया. खरीदार सदात अनवर को पैकेट हल्का पाकर शंका हुई तो उसने डिलीवरी ब्वॉय को कहा कि वह मोबाइल के सामने पैकेट को खोलेगा. मोबाइल से वीडियो बनाते पैकेट खोला गया तो उसमें ड्रोन कैमरा की जगह पानी की छोटी-छोटी दो बोतलें निकली.

पहले ही दे दिया था पैसा

पीड़ित युवक सदात अनवर ने बताया कि उसने ड्रोन कैमरा का ऑर्डर किया था. डिलीवरी ब्वाय पैकेट लेकर आया तो उसे शंका हुई तो उसे मोबाइल कैमरे के सामने खुलवाया गया. उसमें से ड्रोन कैमरे की जगह पानी की दो बोतलें निकली. डिलीवरी ब्वॉय ने उसे पैकेट खुलने से पहले ही 7899 रुपए की मांग की थी, तो उसने 500 के 16 नोट दे दिए थे. किंतु जब पानी की बोतल निकली तो डिलीवरी ब्वॉय ने किसी से बात की और फिर उसे पैसे लौटा दिए और फिर अपना प्रोडक्ट लेकर चला गया. टोल फ्री नंबर पर नहीं लिया जाता कोई रिस्पांस: युवक ने इस तरह के मामले के सामने आने के बाद लोगों को आगाह किया है कि सतर्क रहें.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर कॉलेज में ‘आपातकाल के 50 साल’ शीर्षक पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर NSUI कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते…

58 मिनट ago

राज्यसभा चुनाव से पहले महागठबंधन की शक्ति परीक्षा आज; तेजस्‍वी यादव की बैठक में AIMIM को भी न्‍योता

राज्यसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को महागठबंधन के विधायकों की बैठक बुलाई गई है। बैठक…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में 11 मार्च को 13 केंद्रों पर राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा होगी आयोजित, 4 हजार 997 अभ्यर्थी होंगे शामिल

समस्तीपुर : राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति योजना (NMMS) के तहत 11 मार्च को जिले…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती गरीब मरीजों को निजी क्लिनिक भेज रहे बिचौलिए, वार्ड से लेकर कैंपस तक दलालों की रहती है सक्रियता

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में इन दिनों निजी नर्सिंग होम से जुड़े दलालों की सक्रियता…

3 घंटे ago

LPG बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव, अब 21 नहीं इतने दिन बाद होगा सिलेंडर बुक

ईरान में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट की आशंका के बीच भारत में घरेलू…

3 घंटे ago

समस्तीपुर कोर्ट से दस्तावेज चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सभी दस्तावेज कबाड़ी दुकान से बरामद, तीन अलग-अलग FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के कोर्ट परिसर से तीन अलग-अलग अदालतों के महत्वपूर्ण दस्तावेज…

12 घंटे ago