Bihar

विपक्षी एकता: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले नीतीश कुमार, बैठक में राहुल गांधी भी मौजूद

विपक्षी एकता को धार देने में जुटे बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने आज दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। यह मुलाकात खड़गे के आवास पर चल रही है। जिसमें नीतीश के साथ जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के अलावा कैबिनेट मंत्री संजय झा भी मौजूद हैं। विपक्षी दलों की इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत और सरकार गठन के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे से नीतीश कुमार की ये पहली मुलाकात है।

दिल्ली में केजरीवाल से मिले थे नीतीश 

इससे पहले कल नीतीश कुमार ने और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी। इस दौरान केंद्र सरकार के लाए गए अध्यादेश के खिलाफ केजरीवाल सरकार को समर्थन देने का ऐलान किया था। मुख्यमंत्री आवास पर दोनों नेताओं के बीच लोकसभा चुनाव 2024 समेत कई सियासी मुद्दों पर चर्चा हुई थी।

इस दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि दिल्ली की सरकार को काम करने से रोका जा रहा है। ये हैरानी भरा है, भाजपा के खिलाफ अभियान चलाने की बात कही थी। वहीं केजरीवाल ने कहा कि विपक्ष को एकजुट होकर केंद्र सरकार के इस तानाशाही अध्यादेश को संसद में हराना होगा। राज्यसभा में यह बिल पारित नहीं हुआ तो यह 2024 का सेमी फाइनल होगा और पूरे देश में बड़ा संदेश जाएगा

विपक्षी एकता के मिशन में जुटे नीतीश कुमार इससे पहले नीतीश कुमार विपक्षी एकता को मजबूत करने के लिए बीते 2 महीनों से सियासी दलों के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होने एनसीपी चीफ शरद पवार और मातोश्री में शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से मुलाकात की थी। और विपक्षी एकता की पहल को आगे बढ़ाने की मुहिम को शरद पवार और उद्धव ठाकरे ने सराहा था। कुछ दिनों पहले ही नीतीश ने एक ही दिन में कोलकाता में सीएम ममता बनर्जी और लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। विपक्षी एकता को मजबूत बनाने के लिए सहयोग मांगा था। रांची में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से भी मिले थे। ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक से भी नीतीश मिले थे। लेकिन उसे सिर्फ औपचारिक मुलाकात करा दिया गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर से गुजरने वाली 18 ट्रेनें डायवर्ट, शहीद और अमरनाथ एक्सप्रेस का भी बदला रूट

लखनऊ मंडल के गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग की कमीशनिंग को लेकर ट्रेनों के परिचालन…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में सांप काटने के बाद पीड़ित युवक को जगाने बैठे थे, लेकिन देर रात अनियंत्रित बोलेरो ने उन्हीं दो भाइयों को हमेशा के लिए सुला दिया

समस्तीपुर/मोहनपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में गुरुवार की रात…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में केंद्रीय मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने स्वास्थ्य शिविर का किया उद्घाटन, समय निकालकर खुद से की मरीजों की जांच, हजारों लाभार्थियों ने उठाया लाभ

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत मालीनगर स्थित पंचायत भवन में गुरुवार को…

20 घंटे ago

मध्याह्न भोजन योजना में समस्तीपुर जिले को मिले 20 करोड़ 79 लाख रुपये 

समस्तीपुर : मध्याह्न भोजन योजना में जिले को एमडीएम संचालित स्कूल शिक्षा समिति, स्कूलों में…

22 घंटे ago

समस्तीपुर SP आवास रोड में बाइक सवार वृद्ध महिला से चेन स्नैचिंग कर फरार हुए उच्चके

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसपी आवास रोड में पार्क के समीप गुरुवार की…

1 दिन ago