जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की मीट-भात पार्टी पर बीजेपी ने सवाल उठाए है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मुंगेर में पिछले दिनों हुई जेडीयू अध्यक्ष की मीट पार्टी के बाद हजारों कुत्ते गायब हो गए हैं। इस पार्टी में किस-किस जानवर का मांस पकाया था, इस पर अब सवाल उठने लगे हैं। सिन्हा ने यह भी आरोप लगाया कि जेडीयू की पार्टी में लोगों को जमकर शराब परोसी गई। उन्होंने इसकी जांच कराने की मांग की है।
बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजय सिन्हा ने मंगलवार को पटना स्थित पार्टी दफ्तर में मीडिया से बातचीत में जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह की मीट-भात पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों मुंगेर में ललन सिंह ने मीट-भात पार्टी दी थी। वहां के लोगों का कहना है कि इस पार्टी के बाद शहर में बड़ी संख्या में कुत्ते गायब हो गए। इसमें किस-किस जानवर का मांस पका था, यह जांच का विषय है। अगर यह बात सच है तो लोगों में बीमारी फैलने की आशंका है।
सिन्हा ने कहा कि यह मामला बहुत गंभीर है। मुंगेर में हजारों लोगों को मीट-भात खिलाया गया। लाठीचार्ज भी हुआ। मीट खिलाने से वोट मिल जाता तो बहुत सारे लोग थे मांस खिलाने वाले, उनका हश्र क्या हुआ? वे तो मिट गए।
इससे पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने आरोप लगाए कि जेडीयू की पार्टी में जमकर शराब परोसी गई। इस बात का विजय सिन्हा ने भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि अभी मुंगेर में हुई ललन सिंह की पार्टी को कुछ दिन ही हुई है। इसकी जांच कराई जानी चाहिए। इससे सच सामने आ जाएगा।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…