Bihar

बिहार: मंत्री आफाक आलम की अचानक बिगड़ी तबीयत, पूर्णिया से एयर लिफ्ट कर लाया गया पटना

बिहार सरकार में पशुपालन एवं मत्स्य मंत्री और पूर्णिया के कसबा विधानसभा से कांग्रेस के विधायक अफाक आलम की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। अफाक आलम को ब्रेन स्ट्रोक आया। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में पूर्णिया से एयर लिफ्ट कर पटना भेजा गया है, जहां मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। वहीं मंत्री आफाक आलम की तबियत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनसे मिलने मेदांता अस्पताल पहुंचे।

एयर लिफ्ट कर लाया गया पटना

करीब एक सप्ताह पूर्व से ही मंत्री आफाक आलम की तबियत बिगाड़ी हुई थी। लगातार गिरती सेहत को देखते हुए 3 दिन पूर्व ही जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने जाप प्रवक्ता राजेश यादव के साथ डॉक्टरों की एक टीम को मंत्री आफाक आलम के स्वास्थ्य जांच के लिए भेजा था। हालांकि उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी। इसके बाद अचानक उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें एयर लिफ्ट कर पूर्णिया के कसबा प्रखंड स्थित घर से पटना लाया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक मंत्री आफाक आलम की तबियत काफी चिंताजनक बनी हुई है। मेदांता अस्पताल में डॉक्टरों की देख-रेख में उनका इलाज चल रहा है। रविवार देर शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मंत्री अशोक चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मंत्री आफाक आलम का कुशल क्षेम जानने पहुंचे। वहीं पूर्णिया में भी मंत्री आफाक आलम के बेहतरी के लिए दुआएं की जा रही है।

बता दें कि पिछले साल 22 अगस्त को महागठबंधन की नई सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार किया गया। मंत्रिमंडल विस्तार में पार्टी ने आफाक आलम और मुरारी गौतम को मंत्री बनाने का फैसला लिया। इसके बाद ही कांग्रेस कोटे से आफाक आलम को मंत्री बनाया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…

2 मिनट ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

19 मिनट ago

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

36 मिनट ago

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

10 घंटे ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

11 घंटे ago