Bihar

क्या सच में बिहार में है सोने का अकूत भंडार! 320 फुट तक हुई खुदाई, 30 बॉक्स पत्थर भेजे गये लैब

बिहार के बांका जिले के कटोरिया प्रखंड के जयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लकरामा पंचायत के केरवार गांव में भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण टीम जीएसआइ द्वारा जबतक करीब 320 फुट तक खुदाई हो चुकी है. पिछले दो सप्ताह के दौरान खुदाई स्थल से आधुनिक मशीनों द्वारा करीब 30 बॉक्स पत्थर सैंपल के रूप में जांच के लिए लैब भेजे गये हैं.

खुदाई में कलेक्ट किये गये पत्थरों के सैंपल में काला व सुनहरे पत्थर भी शामिल हैं. इससे उम्मीद जतायी जा रही है कि यहां भारी मात्रा में सोना सहित अन्य कीमती खनिज पदार्थ मिल सकता है. जीएसआइ की टीम द्वारा किये जा रहा सर्वेक्षण का कार्य करीब एक महीना और चलने की संभावना है.

विदित हो कि केरवार गांव निवासी मेघलाल यादव, सर्वजीत कुमार, मुरलीधर यादव व योगेंद्र यादव के सम्मिलित दस कट्ठा के भूखंड पर जीएसआइ टीम द्वारा सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है. कई बड़े-बड़े आधुनिक मशीनों से ड्रिल कर भूगर्भ से बेलननुमा पत्थरों के सैंपल निकाले जा रहे हैं, जो काले, सुनहरे व अन्य रंगों के भी हैं. खुदाई स्थल पर सुरक्षा भी कड़ी कर दी गयी है. यहां निकल रहे विभिन्न रंगों के पत्थरों सहित अन्य सामग्रियों का फोटो या वीडियो लेने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. यदि यहां निकलने वाले सैंपल की जांच के बाद सोना या अन्य कीमती खनिज के निकलने की पुष्टि होती है, तो माइंस का अलाउटमेंट होने के बाद खुदाई का कार्य शुरू किया जायेगा.

ज्ञात हो कि क्षेत्र के बुजुर्गों का दावा है कि यहां अंग्रेजी हुकूमत के दौरान भी खुदाई का कार्य चला था. यहां मौजूद बड़े-बड़े गड्ढे भी खुदाई की पुष्टि कर रहे हैँ. जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम द्वारा चल रही खुदाई में सुनहरे व काले रंग के निकले पत्थरों से सोना सहित अन्य कीमती खनिज मिलने की संभावना भी बढ़ती जा रही है. हालांकि विभागीय अधिकारी किसी भी प्रकार की आधिकारिक जानकारी देने से बच रहे हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

2 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

3 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

3 घंटे ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

3 घंटे ago