Bihar

गो फर्स्ट की सभी फ्लाइट्स कैंसिल, पटना एयरपोर्ट पहुंचे पैसेंजर्स ने किया जोरदार हंगामा

देश में तीन दिन गो फर्स्ट एयरलाइंस की उड़ान सेवाएं रद्द कर दी गई है। यानी गो फर्स्ट एयरलाइंस की उड़ान सेवाएं पूरे देश में तीन, चार और पांच मई को रद्द रहेंगी। आपको बता दें पटना एयरपोर्ट से हर एक दिन गो फर्स्ट की कुल 5 फ्लाइट दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु उड़ान भरती हैं।

अचानक से फ्लाइट्स के अगले तीन दिनों तक कैंसिल किए जाने की वजह से पटना से सफर करने वाले पैसेंजर्स की परेशानी बढ़ गई है। एयरपोर्ट पहुंचे पैसेंजर्स परेशान हो गए हैं। सही जानकारी नहीं मिल पाने के कारण वो हंगामा करने लगे। एयरलाइंस ने इसकी सूचना डीजीसीए को दी। एयरलाइंस ने यह फैसला पैसों की कमी की वजह से लिया है।

दरसअल, रांची एयरपोर्ट से गो फर्स्ट एयरलाइंस की चार फ्लाइट प्रतिदिन उड़ान भरती हैं। इसमें बेंगलुरु-रांची, मुंबई-रांची और रांची-दिल्ली की दो फ्लाइट रद्द कर दी गयी है। इसको लेकर एयरपोर्ट निदेशक केएल अग्रवाल ने कहा कि दो दिनों तक गो फर्स्ट की उड़ानें रद्द होने के कारण अन्य एयरलाइंन पर दबाव बढ़ेगा। इस वजह से से दूसरे एयरलाइंस की रांची-बेंगलुरु का टिकट 7626 से 10373 रुपये और रांची-नयी दिल्ली का किराया 9423 रुपये से लेकर 31293 रुपये में मिल रहा है।

वहीं, इसको लेकर गो फ‌र्स्ट के सीईओ कौशिक खोना ने बताया कि, प्रैट एंड व्हिटनी (पीएंडडब्ल्यू) की ओर से इंजनों की आपूर्ति नहीं होने के कारण एयरलाइन के करीब 28 विमान संचालन से बाहर हैं। यह कंपनी के बेड़े में शामिल कुल विमानों का करीब आधा है। इस कारण एयरलाइन के सामने नकदी का संकट पैदा हो गया है।

आपको बताते चलें कि, वाडिया समूह के स्वामित्व वाली विमानन कंपनी गोफ‌र्स्ट ने स्वैच्छिक रूप से दिवालिया प्रक्रिया के लिए नेशनल कंपनी ला ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) की दिल्ली बेंच में आवेदन किया है। साथ ही विमानन कंपनी ने गहरे नकदी संकट के चलते तीन और चार मई यानी दो दिन के लिए अपनी विमान सेवा रोक दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

12 घंटे ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

16 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

21 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

21 घंटे ago