बिहार के सुपौल में दूल्हे के भाई ने डीजे पर डांस कर रहे डांसर के सीने में गोली मार दी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि शादी समारोह में हर्ष फायरिंग का चलन बढ़ता जा रहा है, जिसकी वजह से यह घटना हुई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.
मृतक की पहचान नदी थाना क्षेत्र के बड़हरा वार्ड 2 के तेतरियाही गांव निवासी सुरेश यादव (30) के रूप में हुई है. जबकि गोली मारने वाले की पहचान मरौना थाना क्षेत्र के मंगासिहौल गांव निवासी महेश यादव (20) के तौर पर हुई. आरोपी के हाथ में अवैध हथियार लहराते हुए डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
ग्रामीणों ने मरौना-निर्मली मेन रोड को घंटों तक जाम रखा
इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने गुरुवार को मरौना-निर्मली मेन रोड को घंटों तक जाम रखा और आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने लोगों को शांत कराया और आरोपी की गिरफ्तार का भरोसा दिलाया.
पीड़ित परिजनों का कहना है कि मटकोर रस्म के दिन सुरेश यादव दूल्हे के घर कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचा था. जहां दूल्हे के भाई की फरमाइश पर डांस न करने पर विवाद हुआ था. लेकिन स्थानीय लोगों ने इस विवाद को सुलझाकर मामले को शांत करा दिया था. लेकिन शादी के वाले दिन डीजे पर डांस करते समय दूल्हे के भाई ने उसे गोली मार दी और बाइक पर बैठकर फरार हो गया.
हत्यारे की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है
इस मामले पर नदी थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि हर्ष फायरिंग के दौरान युवक की मौत को लेकर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस हत्यारे व अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. जल्द ही हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…
समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…
समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…
फाइल फोटो समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…