Bihar

बिहार: दूल्हे को देखते ही दुल्हन का हुआ मूड खराब, हाथ जोड़ते रहे लड़के के पिता, दुल्हन जयमाला स्टेज पर मुकरी, बतायी ये वजह…

बिहार के भागलपुर में जयमाल स्टेज पर दूल्हे को देखने के बाद दुल्हन का मूड खराब हो गया. उसने दूल्हे के गले में वरमाला नहीं डाली. दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया. इस दौरान जमकर विवाद हो गया. दुल्हन को सभी लोगों ने मनाने की कोशिश की, लेकिन वह शादी के लिए राजी नहीं हुई. दुल्हन का कहना था कि दूल्हे की उम्र ज्यादा लगती है. इसलिए शादी नहीं करना चाहती.

जानकारी के अनुसार, यह मामला कहलगांव के गांव का है. यहां एक लड़की की शादी 15 मई को होनी थी. जयमाला के स्टेज पर दुल्हन जब वरमाला लेकर पहुंची तो उसने दूल्हे को देखा तो उसका मूड खराब हो गया. उसने दूल्हे को वरमाला पहनाने और तिलक लगाने से साफ तौर पर इंकार कर दिया. यह देख सभी बाराती और लड़की पक्ष के लोग हैरान रह गए.

सभी ने लड़की को बहुत मनाने की कोशिश की, इसके बावजूद उसने जयमाला को हाथ तक नहीं लगाया. वह स्टेज से अपने कमरे में चली गई. जब उससे पूछा गया कि ऐसा क्यों किया तो उसने साफ तौर पर कहा कि लड़का सांवला है और मेरी उम्र से काफी ज्यादा उम्र का है. काफी मनाने के बाद भी जब दुल्हन नहीं मानी तो बारात को बैरंग लौटना पड़ा.

शादी से क्यों किया इनकार? दुल्हन ने बताई वजह

सोशल मीडिया पर इस मामले का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेज पर पहुंचने के बाद दुल्हन दूल्हे को देख नाराज हो गई और शादी से इनकार कर दिया. जब दुल्हन से वजह पूछी गई तो उसने दूल्हे की अधिक उम्र होने की बात कही. दुल्हन को सभी ने काफी मनाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी. इस दौरान लड़के के पिता भी लड़की को मनाने का प्रयास करते रहे.

मामले को लेकर क्या बोले लड़की के पिता?

लड़की के पिता ने कहा कि सारी तैयारियां हो गई थीं. समधी मिलन भी हो गया था. जयमाला के स्टेज पर मेरी बेटी ने दूल्हे को जैसे ही देखा, शादी से इनकार कर दिया. उसने न तो दूल्हे को तिलक किया और न ही वरमाला गले में डाली. लड़के वालों को बिना शादी के ही लौटना पड़ा. हमें नहीं पता कि मेरी बेटी ने ऐसा क्यों किया.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

9 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

10 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

10 घंटे ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

10 घंटे ago