Bihar

बिहार पुलिस के दारोगा और सिपाही कर रहे शराब की तस्करी! कांस्टेबल समेत 5 गिरफ्तार, दो SI पर प्राथमिकी

बिहार में शराबबंदी कानून को लागू करने का जिम्मा पुलिस को दिया गया है। लेकिन पुलिसकर्मी ही शराब के कारोबार में संलिप्त है। ताजा मामला मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र का है। यहां DIU के एक सिपाही सहित पांच लोगो को शराब कारोबार में गिरफ्तार कर जेल भेज गया है। वहीं, सीतामढ़ी में पोस्टेड दो दरोगा के खिलाफ शराब कारोबार में संलिप्तता को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

दरअसल, ये पूरा मामला 8 मई (सोमवार) की शाम की है। लेकिन, पुलिसकर्मियों के शामिल होने की वजह से इसका खुलासा नहीं हुआ था। बुधवार की रात मुजफ्फरपुर के कांटी थाना प्रभारी संजय कुमार ने पूरे मामले को मीडिया के सामने लाया।

8 मई को जब्त हुई थी गाड़ी

8 मई को कांटी थाने की पुलिस ने दरभंगा मोड़ के पास से एक ट्रैवलर गाड़ी को जब्त किया था। गाड़ी से 173 कार्टून विदेशी शराब जब्त किया गया। साथ ही मौके से पांच कारोबारियों को भी गिरफ्तार किया गया। इसमें से एक बिहार पुलिस का सिपाही भी है। वो सीतामढ़ी के DIU में पोस्टेड है। उसका नाम अनिमेष पटेल है। साथ ही दो दरोगा के खिलाफ भी नामजद प्रथमिकी दर्ज की गई है। दोनों का नाम राम परवेश उरांव और जितेंद्र सुमन है।

कांटी थाना प्रभारी को कॉल आया था

कांटी थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि सोमवार की शाम में सीतामढ़ी ज़िले के दरोगा जितेंद्र सुमन ने फोन किया। उन्होंने बोला कि सर एक बस दरभंगा मोड़ पर है। उसको असमाजिक तत्वों की ओर से रोका गया है। उसको फोर्स भेज कर छोडवा दीजिए। इसके बाद मैंने पुलिस बल को मौके पर भेजा। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि बस में 173 कार्टून विदेशी शराब है। इसके बाद मौके से पांच लोगो को गिरफ्तार किया गया। इसमें एक सीतामढ़ी का DIU का सिपाही था।

शराब तस्कर के साथ थे दोनों दरोगा

अनुसंधान में खुलासा हुआ कि शराब की पूरी खेप सीतामढ़ी जिले के नानपुर के अनिल महतो का है। वह कुख्यात शराब तस्कर है। उसका सहयोगी सिकंदर गिरफ्तार हुआ है। अनिल महतो की मां जेल में बंद है। इसमें दो दरोगा राम प्रवेश उरांव और जितेंद्र सुमन ने शराब तस्कर को गाड़ी पर बैठा कर दरभंगा मोड़ तक लाया। वहां से मौके का फायदा उठा कर फरार हो गया। दोनों के खिलाफ भी प्रथमिकी दर्ज की गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

1 घंटा ago

शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने के कार्य को लेकर कल 5 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

समस्तीपुर : शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने…

2 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

11 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

12 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

13 घंटे ago