Bihar

दरभंगा एयरपोर्ट में अब नहीं घुसेगा बाढ़ का पानी, सीएम नीतीश कुमार कल करेंगे रिंग बांध का लोकार्पण

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार 19 मई को दरभंगा जा रहे हैं. मुख्यमंत्री वहां जल संसाधन विभाग की ओर से पूरी की गयी विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे. जल संसाधन मंत्री संजय झा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया है कि अब दरभंगा एयरपोर्ट में बाढ़ का पानी नहीं घुसेगा. दरभंगा एयरपोर्ट के चारों तरफ दरभंगा महाराज के समय बने 11.84 किमी लंबी रिंग बांध के पुनर्स्थापन और शीर्ष पर पीसीसी सड़क के निर्माण का कार्य पूरा कर लिया गया है. सड़क बनने से अब चारो तरफ निरीक्षण में सुविधा होगी.

बांध के स्लोप भाग में बने मिथिला आर्ट का होगा लोकार्पण

उन्होंने कहा कि बांध के स्लोप भाग में लगभग 2 किमी लंबाई में पेभर ब्लाक पिचिंग कार्य और एयरपोर्ट के मुख्य द्वार की तरफ बांध के स्लोप भाग में मिथिला आर्ट से सौंदर्यीकरण का कार्य पूर्ण हो गया है. हमें बताते हुए खुशी हो रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल जल संसाधन विभाग की इस महत्वपूर्ण योजना का लोकार्पण करेंगे. भागलपुर की बेटी शुभकामिनी की बनायी मोजेक आर्ट की विभिन्न कलाकृति अब दरभंगा एयरपोर्ट पर दिखायी देगी.

सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री करेंगे इस योजना का कार्यारंभ

मंत्री संजय झा ने कहा कि मुख्ममंत्री नीतीश कुमार सुबह 11 बजे कोठराम (दरभंगा) में आयोजित कार्यक्रम में कमला बलान बायां एवं दायां तटबंध के उच्चीकरण, सदृढ़ीकरण तथा शीर्ष पर पक्कीकरण कार्य (फेज-।।) का कार्यारंभ करेंगे. जल संसाधन विभाग की इस योजना के दूसरे फेज में कमला बलान बायां तटबंध के फटकी कुट्टी से पुनाच और दायां तटबंध के ठेंगहा से पलवा तक कुल 56.20 किमी लंबाई में उच्चीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं शीर्ष पर पक्कीकरण कार्य 296.89 करोड़ रुपये की लागत से शुरू किया जा रहा है.

दोनों तटबंधों के कुल 80 किमी लंबाई का होगा उच्चीकरण

दोनों तटबंधों के शीर्ष पर पक्कीकरण से क्षेत्र में यातायात सुगम होगा और मॉनसून सीजन में बाढ़ संघर्षात्मक सामग्रियों के परिचलन में सुविधा होगी. इस योजना के पहले फेज में 325.10 करोड़ रुपये की लागत से हो रहा है. दोनों तटबंधों के कुल 80 किमी लंबाई में उच्चीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं शीर्ष पर कालीकरण का कार्य, जिससे दरभंगा जिले के तारडीह और घनश्यामपुर प्रखंड तथा मधुबनी जिले के राजनगर, झंझारपुर, लखनौर, बाबूबरही, अंधराठाढ़ी और मधेपुर प्रखंड के लाखों लोगों को लाभ होगा.

Avinash Roy

Recent Posts

सुधा बूथ पर बकरी दूध की बिक्री, पालन के लिए मिलेगी 90% सब्सिडी; नीतीश सरकार का प्लान

पूरे बिहार में अब सुधा बूथों के माध्यम से बकरी दूध की बिक्री होगी। बकरे…

1 घंटा ago

समस्तीपुर कॉलेज में ‘आपातकाल के 50 साल’ शीर्षक पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर NSUI कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते…

2 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले महागठबंधन की शक्ति परीक्षा आज; तेजस्‍वी यादव की बैठक में AIMIM को भी न्‍योता

राज्यसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को महागठबंधन के विधायकों की बैठक बुलाई गई है। बैठक…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में 11 मार्च को 13 केंद्रों पर राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा होगी आयोजित, 4 हजार 997 अभ्यर्थी होंगे शामिल

समस्तीपुर : राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति योजना (NMMS) के तहत 11 मार्च को जिले…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती गरीब मरीजों को निजी क्लिनिक भेज रहे बिचौलिए, वार्ड से लेकर कैंपस तक दलालों की रहती है सक्रियता

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में इन दिनों निजी नर्सिंग होम से जुड़े दलालों की सक्रियता…

4 घंटे ago

LPG बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव, अब 21 नहीं इतने दिन बाद होगा सिलेंडर बुक

ईरान में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट की आशंका के बीच भारत में घरेलू…

5 घंटे ago